LPG Gas Cylinder Shortage hits here is how to check real time cylinder delivery status using your phone in just 1 minute Gas Cylinder बुक किया है? मोबाइल से ऐसे पता करें कब होगी डिलीवरी, 1 मिनट में मिलेगा जवाब
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सGas Cylinder बुक किया है? मोबाइल से ऐसे पता करें कब होगी डिलीवरी, 1 मिनट में मिलेगा जवाब

Gas Cylinder बुक किया है? मोबाइल से ऐसे पता करें कब होगी डिलीवरी, 1 मिनट में मिलेगा जवाब

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से LPG Gas Cylinder की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में अगर आपने भी Gas Cylinder बुक किया है तो ऐसे फोन से चेक करें की डिलीवरी कब होगी। जानिए LPG Cylinder डिलीवरी ट्रैक करने का आसान तरीका।

Himani GuptaThu, 12 March 2026 06:02 PM
1/8

How to Check LPG Cylinder Booking Status

पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब भारत के आम लोगों की रसोई तक असर दिखाने लगा है। इस वजह से LPG गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। इसलिए लोग जल्द-जल्द अपने सिलेंडर बुक कर रहे हैं। अगर आपने भी सिलेंडर बुक कर लिया है और जानना चाहते हैं कि उसकी डिलीवरी कब होगी। तो अब आप मोबाइल से ही कुछ आसान तरीकों से अपने गैस सिलेंडर की डिलीवरी ट्रैक कर सकते हैं। जानें तरीका:

2/8

मोबाइल से Gas Cylinder डिलीवरी ऐसे करें ट्रैक

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका गैस सिलेंडर कब पहुंचेगा, तो इसके लिए कुछ सबसे पहले आप अपनी LPG कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिलीवरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कस्टमर आईडी की जरूरत होती है। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद और मोबाइल ऐप का यूज कर ऐसा कर सकते हैं। तीसरा तरीका SMS या WhatsApp का है।

3/8

SMS से भी चेक कर सकते हैं डिलीवरी स्टेटस

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो भी आप सिलेंडर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजकर यह पता कर सकते हैं कि आपका सिलेंडर बुक हुआ है या नहीं और उसकी डिलीवरी कब तक होगी। SMS भेजने के कुछ ही मिनटों में आपको पूरी जानकारी मिल जाती है।

4/8

Bharat Gas Cylinder की डिलीवरी वेबसाइट से ऐसे करें ट्रैक

इसके लिए Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। वहां Track Your Cylinder / Booking Status का ऑप्शन मिलेगा। अपनी Customer ID या Registered Mobile Number डालें। इसके बाद आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपका सिलेंडर बुक हुआ है या डिलीवरी के लिए निकल चुका है।

5/8

Bharat Gas Cylinder की डिलीवरी SMS और मोबाइल से ऐसे करें ट्रैक

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से LPG लिखकर 7715012345 पर SMS भेज सकते हैं। कुछ सेकंड में बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा Bharat Gas की मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। लॉगिन करने के बाद Booking History में जाकर सिलेंडर की स्थिति देख सकते हैं।

6/8

Indane Gas Cylinder की डिलीवरी वेबसाइट के जरिए ट्रैक करने का तरीका

Indian Oil Corporation की LPG सर्विस Indane Gas के नाम से चलती है। इसका सिलेंडर ट्रैक करने के लिए ये तरीका अपनाएं। इसके लिए Indane Gas की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। वहां Track Order / Booking Status का ऑप्शन मिलेगा। अपना Consumer Number या Mobile Number डालें। इसके बाद सिलेंडर की डिलीवरी का पूरा स्टेटस दिखाई देगा।

7/8

SMS और मोबाइल ऐप से ऐसे ट्रैक करें

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से REFILL लिखकर 7718955555 पर SMS भेजें। तुरंत आपको सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी मिल जाएगी। Indane की मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। ऐप में लॉगिन करके Order History में सिलेंडर की स्थिति चेक कर सकते हैं।

8/8

गैस सिलेंडर ट्रैक करने का फायदा

मोबाइल से गैस सिलेंडर ट्रैक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार गैस एजेंसी से कांटेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा आपको यह भी पता चल जाता है कि आपका सिलेंडर कब डिलीवर होने वाला है। अगर डिलीवरी में ज्यादा देरी हो रही है, तो आप उसी समय शिकायत भी कर सकते हैं। इससे समस्या जल्दी हल हो जाती है।