Jio Users Alert if you do Wrong Recharge Jio lets you get refund within hours Here is How to Get Refund Quickly गलती से Wrong Number पर हो गया रिचार्ज? घबराएं नहीं, Jio वापस करेगा आपका पैसा! जानें रिफंड पाने का पूरा तरीका
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सगलती से Wrong Number पर हो गया रिचार्ज? घबराएं नहीं, Jio वापस करेगा आपका पैसा! जानें रिफंड पाने का पूरा तरीका

गलती से Wrong Number पर हो गया रिचार्ज? घबराएं नहीं, Jio वापस करेगा आपका पैसा! जानें रिफंड पाने का पूरा तरीका

अगर आप के Reliance Jio का नंबर है और आपने गलती से किसी गलत नंबर पर रिचार्ज कर दिया है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। Jio ऐसी स्थिति में कुछ ही घंटों के अंदर रिफंड पाने का मौका देता है। जानिए क्या है रिफंड पाने का पूरा प्रोसेस।

Himani GuptaWed, 6 May 2026 08:11 PM
1/7

How Jio Users Can Get Wrong Recharge Refund

मोबाइल रिचार्ज करते कई बार जल्दबाजी में हम गलत नंबर डाल देते हैं और रिचार्ज किसी और के नंबर पर चला जाता है। और इससे यूजर परेशान हो जाता है, इसी तकलीफ को कम करने के लिए अब Reliance Jio ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत दी है। अगर आपसे गलती से किसी दूसरे नंबर पर रिचार्ज हो गया है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना पैसा वापस पा सकते हैं।

2/7

सही समय पर शिकायत करने से रिफंड मुमकिन

पहले जहां गलत रिचार्ज होने पर पैसा वापस मिलना लगभग नामुमकिन माना जाता था, वहीं अब Jio ने इस प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। सही समय पर शिकायत करने पर कुछ ही घंटों में आपका पैसा रिफंड हो सकता है। हालांकि इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें भी होती हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। आइये आपको बताते हैं कि अगर आपसे गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो क्या करना चाहिए, कैसे शिकायत करें और कब तक पैसा वापस मिल सकता है।

3/7

गलत रिचार्ज हो गया है तो तुरंत करें ये काम

अगर आपने गलत नंबर पर रिचार्ज कर दिया है, तो सबसे पहले देरी न करें। - जिस ऐप से रिचार्ज किया है, उसका ट्रांजैक्शन चेक करें - रिचार्ज का स्क्रीनशॉट सेव करें - तुरंत Jio कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें याद रखें की जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगे, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।

4/7

ऐसे करें गलत रिचार्ज की शिकायत

Reliance Jio यूजर्स को कस्टमर सपोर्ट के जरिए शिकायत करने का ऑप्शन देता है। आप MyJio ऐप, Jio वेबसाइट या कस्टमर केयर नंबर के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत करते समय आपको ये जानकारी देनी होगी जैसे रिचार्ज किया गया नंबर, सही नंबर, ट्रांजैक्शन ID, तारीख और समय।

5/7

पैसा वापस कैसे मिलता है वापस

अगर आपने सही समय पर शिकायत कर दी, तो Jio उस ट्रांजैक्शन को चेक करता है। अगर जिस नंबर पर रिचार्ज हुआ है, उसने अभी तक प्लान का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपका पैसा वापस मिल सकता है। कई बात पैसा उसी सोर्स में वापस आता है जहां से रिचार्ज का पैसा दिया या सही नंबर पर ट्रांसफर कर दिया जाता है।

6/7

इन शर्तों पर मिलेगा रिफंड

गलत नंबर पर रिचार्ज होने के बाद रिफंड तभी मिल सकता है जब कुछ जरूरी शर्तें पूरी हों। सबसे पहली बात, जिस नंबर पर रिचार्ज हुआ है, उस पर प्लान का इस्तेमाल अभी तक शुरू नहीं हुआ होना चाहिए। अगर सामने वाले यूजर ने डेटा, कॉलिंग या कोई भी बेनिफिट यूज कर लिया, तो पैसा वापस मिलना मुश्किल हो जाता है। दूसरी जरूरी बात है समय आपको जितना जल्दी हो सके शिकायत दर्ज करनी चाहिए। इसके अलावा, आपको सही ट्रांजैक्शन डिटेल्स जैसे नंबर, तारीख, रकम और ट्रांजैक्शन ID देना जरूरी है, तभी कंपनी आपके केस को चेक कर सही फैसला ले पाती है।

7/7

अगली बात गलती करने से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें

ऐसी गलती से बचने के लिए थोड़ी सावधानी बहुत काम आती है। रिचार्ज करते समय हमेशा मोबाइल नंबर कम से कम दो बार जरूर चेक करें, खासकर आखिरी 2–3 अंक। अगर आप किसी सेव्ड नंबर पर रिचार्ज कर रहे हैं, तो उसका नाम सही और साफ रखें ताकि कन्फ्यूजन न हो। पेमेंट करने से पहले कन्फर्मेशन स्क्रीन जरूर देखें, जहां नंबर और प्लान की डिटेल दिखती है।