bsnl rs 1812 samman plan gives 30gb data free sim and calls offer ends on 19 nov 365 दिन चलने वाला पैसा वसूल रिचार्ज, रोज का खर्च ₹5 से कम, 730GB डेटा और फ्री SIM भी
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्स365 दिन चलने वाला पैसा वसूल रिचार्ज, रोज का खर्च ₹5 से कम, 730GB डेटा और फ्री SIM भी

365 दिन चलने वाला पैसा वसूल रिचार्ज, रोज का खर्च ₹5 से कम, 730GB डेटा और फ्री SIM भी

BSNL Samman Plan: बीएसएनएल ने 365 दिन चलने एक पैसा वसूल प्लान लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे BSNL Samman Plan नाम दिया है। इसे खासतौर से सीनियर सिटीजन के लिए लॉन्च किया गया है। चलिए बताते हैं इसकी खासयित...

Arpit SoniWed, 22 Oct 2025 01:36 PM
1/6

बीएसएनएल सम्मान प्लान

बीएसएनएल ने दिवाली के मौके पर सीनियर सिटीजन्स को एक स्पेशल गिफ्ट देने के लिए इस यूनिक प्लान को लॉन्च किया है। इसे BSNL Samman Plan नाम दिया गया है। यह प्लान केवल सीनियर सिटीजन के लिए है।

2/6

रोज का खर्च 5 रुपये से कम

बीएसएनएल सम्मान प्लान की कीमत 1812 रुपये है। यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 4 रुपये 96 पैसे आएगा, यानी रोज का खर्च 5 रुपये से भी कम।

3/6

प्लान में क्या-क्या मिलेगा

इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 365 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 730GB डेटा मिलेगा।

4/6

प्लान में फ्री SIM भी

बीएसएनएल इस प्लान के साथ ग्राहकों को फ्री सिम भी दे रही है। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में 6 महीने के लिए BiTV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

5/6

इसे कौन खरीद सकता है

ध्यान रहें कि यह प्लान नए यूजर्स (सीनियर सिटीजन्स) के लिए है। यानी सीनियर सिटीजन्स के अलावा, अन्य कोई भी इस प्लान को खरीदने के लिए एलिजिबल नहीं है

6/6

लिमिटेड टाइम ऑफर

बीएसएलएन ने बताया कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। यह ऑफर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक के लिए है। ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, ऑफिशियल वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप और टॉल-फ्री नंबर 1800-180-1503 के माध्यम से इस प्लान की जानकारी ले सकते हैं।