bsnl offer 200mbps speed and 5000gb data at just rs 799 offer ends soon खत्म हो रहा ऑफर, ₹799 में लें 200Mbps स्पीड, 5000GB डेटा वाला ब्रॉडबैंड, लास्ट डेट इस दिन
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सखत्म हो रहा ऑफर, ₹799 में लें 200Mbps स्पीड, 5000GB डेटा वाला ब्रॉडबैंड, लास्ट डेट इस दिन

खत्म हो रहा ऑफर, ₹799 में लें 200Mbps स्पीड, 5000GB डेटा वाला ब्रॉडबैंड, लास्ट डेट इस दिन

घर या ऑफिस में Broadband लगवाने का प्लान है, लेकिन बजट टाइट है, तो BSNL के पास आपके लिए एक पैसा वसूल प्लान है। हम बात कर रहे हैं BSNL Fibre Super Star Premium Plus OTT प्लान की। यह प्लान ऑफर में 799 रुपये में मिल रहा है, लेकिन ऑफर कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगा। चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

Arpit SoniSat, 7 March 2026 02:55 PM
1/6

799 रुपये में मिल रहा प्लान

वैसे तो इस प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह है। लेकिन कंपनी 12 महीने का एडवांस पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 20% का डिस्काउंट दे रही है, जिससे इस प्लान की कीमत 799 रुपये प्रति माह रह जाएगी।

2/6

200Mbps स्पीड और 5000GB डेटा 

इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps की स्पीड मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि अगर आप 5000GB डेटा कोटा समाप्त कर लेते हैं तो इंटरनेट स्पीड घटकर 10Mbps रह जाती है।

3/6

अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन

बीएसएनएल अपने सभी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन देती है। इस प्लान में भी फ्री लैंडलाइन कनेक्शन शामिल है। बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा।

4/6

लंबी वैलिडिटी पर ऑफर

इस प्लान को 6 और 12 महीने के लिए भी लिया जा सकता है। एक महीने के लिए इसकी कीमत 999 रुपये है। 6 महीने के लिए इसकी कीमत 5994 रुपये है। लेकिन डिस्काउंट 12 महीने का विकल्प चुनने पर ही मिलेगा। जैसे की हमने बताया 12 महीने का एडवांस पेमेंट करने पर कंपनी 20% डिस्काउंट दे रही है, जिससे प्लान कीमत 9590 रुपये रह जाती है, 799 रुपये प्रति माह।

5/6

JioHotstar समेत ढेर सारे OTT फ्री

प्लान के साथ ढेर सारे ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLiv, ZEE5, Lionsgate, Hungama, Shemaroo और EpicOn जैसे प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिलता है।

6/6

खत्म होने वाला है ऑफर, देखें लास्ट डेट

यह ऑफर केवल 31 मार्च तक वैलिड है। ग्राहक कंपनी के वेबसाइट, ऐप और नजदीकी ऑफिस पर जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं। ग्राहक वॉट्सऐप पर 18004444 पर Hi भेजकर इसे बुक कर सकते हैं।