Big News Get 3000 rupees monthly in Annapurna Yojana from 1 june here is apply in this govt scheme from mobile in minute Annapurna Yojana: आज से शुरू हुई ये सरकारी योजना, इसके तहत हर महीने दिए जा रहे ₹3000, घर बैठे मिनटों में करें अप्लाई
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सAnnapurna Yojana: आज से शुरू हुई ये सरकारी योजना, इसके तहत हर महीने दिए जा रहे ₹3000, घर बैठे मिनटों में करें अप्लाई

Annapurna Yojana: आज से शुरू हुई ये सरकारी योजना, इसके तहत हर महीने दिए जा रहे ₹3000, घर बैठे मिनटों में करें अप्लाई

Annapurna Yojana 1 जून 2026 से शुरू हो रही है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए दिए जा रहे हैं। जानिए कौन कर सकता है अप्लाई, कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे और मोबाइल से कैसे कर सकते हैं अप्लाई।

Himani GuptaMon, 1 June 2026 02:47 PM
1/9

How to Apply For Annapurna Yojana Online

पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए नई Annapurna Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना आज 1 जून 2026 से लागू हो गई और पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर के जरिए Aadhaar लिंक्ड बैंक अकाउंट में आएगा।

2/9

25 से 60 साल की इन महिलाओं को फायदा

इस योजना का फायदा 25 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा। हालांकि कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं, सरकारी पेंशन पाने वाली महिलाएं और Income Tax भरने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। सरकार का कहना है कि इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने निश्चित आर्थिक मदद देना है।

3/9

इस तारीख से करें ऑनलाइन अप्लाई और चाहिए होंगे ये डाक्यूमेंट्स

सरकार ने यह भी साफ किया है कि नए लाभार्थी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 1 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्रऔर पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डॉक्यूमेंट साथ रखने होंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि Annapurna Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी जा सकती है, जिससे लोग घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से आवेदन कर सकेंगे।

4/9

ऐसे करें Annapurna Yojana के लिए ऑनलाइन अप्लाई

अगर आप Annapurna Yojana का फायदा लेना चाहते हैं, तो 1 जून 2026 से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सरकार की ओर से कहा गया है कि नया पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जहां महिलाएं घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से आवेदन कर सकेंगी।

5/9

Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें

सबसे पहले Annapurna Yojana के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। ध्यान रखें कि सिर्फ सरकारी वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। वेबसाइट खुलने के बाद “Apply Online” या “New Registration” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें। आपके नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालकर मोबाइल वेरिफाई करना होगा।

6/9

Step 2: आधार और बैंक डिटेल भरें

अब एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको आधार नंबर, नाम, पता, उम्र और परिवार से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। बैंक अकाउंट Aadhaar-linked होना जरूरी बताया गया है क्योंकि पैसा सीधे DBT के जरिए खाते में भेजा जाएगा।

7/9

Step 3: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और Eligibility जांचें

फॉर्म में कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, फोटो और निवास प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है। दस्तावेज साफ और सही फॉर्मेट में अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आप योजना की पात्रता में आती हैं या नहीं। योजना का फायदा 25 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा। सरकारी नौकरी, सरकारी पेंशन या Income Tax भरने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी।

8/9

Step 4: फॉर्म Submit करें और Verification Process पूरा होगा

सारी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक Application Number या Reference ID मिलेगी। इसे भविष्य के लिए संभालकर रखना जरूरी होगा। फॉर्म जमा होने के बाद सरकारी अधिकारी आवेदन की जांच करेंगे। ग्रामीण इलाकों में BDO और शहरों में SDO स्तर पर Verification किया जाएगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची District Magistrate को भेजी जाएगी।

9/9

Step 5: Approval के बाद खाते में आएंगे पैसे

अगर आपका आवेदन मंजूर हो जाता है, तो हर महीने 3000 रुपये सीधे Aadhaar-linked बैंक खाते में DBT के जरिए भेजे जाएंगे। अप्लाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना जरूरी है, मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए, गलत जानकारी देने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है, OTP किसी के साथ शेयर न करें, सिर्फ सरकारी पोर्टल से ही आवेदन करें।