Big news Axis Bank launches Aadhaar Face Authentication here how to update mobile number check full process take minutes बड़ी राहत! अब घर बैठे बदलें बैंक में अपना मोबाइल नंबर, चेहरे से होगा वेरिफिकेशन, मिनटों में होगा काम खत्म
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सबड़ी राहत! अब घर बैठे बदलें बैंक में अपना मोबाइल नंबर, चेहरे से होगा वेरिफिकेशन, मिनटों में होगा काम खत्म

बड़ी राहत! अब घर बैठे बदलें बैंक में अपना मोबाइल नंबर, चेहरे से होगा वेरिफिकेशन, मिनटों में होगा काम खत्म

Axis Bank ने Aadhaar Face Authentication के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की नई सुविधा शुरू की है। अब ग्राहक बिना ब्रांच जाए घर बैठे मिनटों में अपना नंबर बदल सकते हैं।

Himani GuptaFri, 3 April 2026 09:49 AM
1/7

Axis Bank New Service Aadhaar Face Authentication for Mobile Number Update

Axis Bank ने एक नई सुविधा लॉन्च की है, जिससे ग्राहक अब घर बैठे अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इस नई सुविधा की खास बात यह है कि इसमें Aadhaar आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। अब तक मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ग्राहकों को बैंक ब्रांच जाना पड़ता था या लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यह काम कुछ ही मिनटों में मोबाइल फोन से किया जा सकेगा। यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का पूरा तरीका बता रहे हैं।

2/7

Axis Bank में मोबाइल नंबर अपडेट करने का पूरा प्रोसेस

Step 1: सबसे पहले आपको Axis Bank की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप (Axis Mobile) ओपन करनी होगी। यहां आपको “Update Registered Mobile Number” या इसी तरह का ऑप्शन दिखाई देगा।

3/7

Step 2: Aadhaar आधारित ऑप्शन चुनें

अब आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए Aadhaar Face Authentication वाला ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपसे आपका Aadhaar नंबर या Virtual ID (VID) डालने के लिए कहा जाएगा।

4/7

Step 3: नया मोबाइल नंबर दर्ज करें

अब आपको वह नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसे आप अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते हैं। ध्यान रखें कि यह नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि आगे वेरिफिकेशन इसी पर होगा।

5/7

Step 4: Face Authentication शुरू करें

अब सबसे अहम स्टेप आता है Face Authentication आपके फोन का कैमरा ऑन होगा। अब आपको स्क्रीन पर दिखाए गए रूल्स के अनुसार अपना चेहरा स्कैन करना होगा। सिस्टम आपके चेहरे को Aadhaar डेटाबेस से मैच करेगा। अगर मैच सही होता है, तो आपका वेरिफिकेशन सफल हो जाएगा।

6/7

Step 5: नंबर अपडेट होते ही आ जाएगा मैसेज

जैसे ही आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा आपको SMS या ईमेल के जरिए कन्फर्मेशन मिल जाएगा। अब आपका नया नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो गया है। इस पूरे प्रोसेस में आमतौर पर कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटे लगते हैं। कुछ मामलों में 24 घंटे तक का समय भी लग सकता है।

7/7

ऐसे काम करता है Aadhaar Face Authentication

इस नई सुविधा में ग्राहक को अपने स्मार्टफोन के जरिए Aadhaar आधारित फेस वेरिफिकेशन करना होगा। इस दौरान सिस्टम आपके चेहरे को Aadhaar डेटाबेस से मैच करेगा और अगर जानकारी सही पाई जाती है, तो आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। यह तरीका न सिर्फ आसान है बल्कि काफी सुरक्षित भी माना जाता है।