Big deal Samsung galaxy S25 plus 50MP OIS camera AI phone now got 25000 rupees cheaper from original launch price खुशखबरी! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले पूरे ₹25,000 सस्ता हुआ Samsung का पावरफुल AI फीचर्स वाला सुपर कैमरा फोन
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सखुशखबरी! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले पूरे ₹25,000 सस्ता हुआ Samsung का पावरफुल AI फीचर्स वाला सुपर कैमरा फोन

खुशखबरी! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले पूरे ₹25,000 सस्ता हुआ Samsung का पावरफुल AI फीचर्स वाला सुपर कैमरा फोन

Samsung Galaxy S26 आज लॉन्च होने वाले हैं लेकिन इससे पहले Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में 25,000 रुपए की बड़ी कटौती फ्लिपकार्ट ने कर दी है। यह AI फीचर्स, सुपर कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला यह फ्लैगशिप फोन अब कम कीमत में मिल रहा है। जानिए डिटेल।

Himani GuptaWed, 25 Feb 2026 05:12 PM
1/7

Samsung Galaxy S25 Plus at Big Price Cut

Samsung के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले ही पिछले मॉडल की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। Samsung Galaxy S25 Plus अब अपनी लॉन्च कीमत से पूरे 25,000 रुपए सस्ता हो गया है। पहले इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से कई लोग इसे खरीदने से रुक जाते थे। लेकिन अब कीमत कम होने के बाद यह डील और भी आकर्षक बन गई है।

2/7

Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में हुई बड़ी कटौती

सबसे पहले आपको बता दें कि Galaxy S25 Plus का बेस 12GB + 256GB वैरिएंट फोन 99,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। लेकिन यह फोन 25,000 रुपए की छूट के बाद 74,999 रुपए में फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है।

3/7

बैंक ऑफर्स

Samsung Galaxy S25 Plus को और सस्ते में खरीदने के लिए बैंक ऑफर्स और नो-कास्ट EMI का फायदा उठाया जा सकता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का फायदा लेकर आप 3750 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी।

4/7

Samsung Galaxy S25+ में शानदार डिस्प्ले

फोन में बड़ी 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है, जिसमें Quad HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह स्क्रीन बहुत ब्राइट है इसलिए धूप में भी देखने में साफ दिखती है। वीडियो, गेम और रोज़मर्रा का उपयोग बेहद स्मूथ और कलरफुल अनुभव देता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का उपयोग किया गया है, जिससे यह खरोंच और गिरने से बेहतर सुरक्षा देती है।

5/7

पावरफुल परफॉर्मेंस

Galaxy S25 Plus को Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर पर चलाया गया है, जो एक शानदार चिपसेट है और मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB या 512GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिससे बड़ी फ़ाइलें, गेम्स और ऐप्स बिना दिक्कत के रखे जा सकते हैं। 5G, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसी कनेक्टिविटी भी है, जिससे तेज नेटवर्क और डाटा ट्रांसफर संभव होता है।

6/7

कैमरा से आएंगे प्रो-लेवल शॉट्स

Galaxy S25 Plus फोन का कैमरा सिस्टम शानदार है। पीछे 50MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह कैमरा कम रोशनी, पोर्ट्रेट और लैंडस्केप फोटो में अच्छा काम करता है। टेलीफोटो लेंस से 3x ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम भी मिलता है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है, जिससे हाई-क्वालिटी वीडियो बनाना आसान हो जाता है। सामने 12MP का फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल को कई बेहतर बनाता है।

7/7

वाटरप्रूफ और फ़ास्ट चार्जिंग फोन 

यह फोन IP68 सर्टिफ़ाइड है, मतलब पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स भी मौजूद हैं। फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे करीब 30 मिनट में बैटरी 65% तक चार्ज हो सकती है। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलता है, जिससे आप अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।