1/6मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और लगातार बढ़ते कच्चे तेल के दामों ने दुनियाभर में महंगाई की चिंता बढ़ा दी है। भारत में भी लोग पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर परेशान हैं। ऐसे समय में एलपीजी गैस कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब अगर कोई व्यक्ति अपना एलपीजी कनेक्शन बंद भी कर देता है, तब भी भविष्य में उसे दोबारा गैस सिलेंडर पाने के लिए नई शुरुआत नहीं करनी पड़ेगी। ट्रांसफर वाउचर की मदद से पुराना गैस कनेक्शन फिर से आसानी से शुरू कराया जा सकेगा, जिससे यूजर्स को समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

जो लोग LPG सिलेंडर छोड़कर PNG गैस इस्तेमाल करने लगे हैं, उनके लिए तेल कंपनियां Transfer Voucher की सुविधा दे रही हैं। इसका मतलब यह है कि अगर भविष्य में किसी वजह से आपको फिर से LPG Connection की जरूरत पड़े, तो पुराना कनेक्शन दोबारा शुरू कराया जा सकता है। कई लोग PNG कनेक्शन लेने के बाद LPG सरेंडर कर देते हैं। केंद्र सरकार के नए नियम के मुताबिक, जिन लोगों के पास पहले से LPG कनेक्शन है और वे PNG कनेक्शन भी लेते हैं, उनके सामने अब दो विकल्प होंगे। पहला ऑप्शन यह है कि उपभोक्ता चाहें तो PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के भीतर अपना LPG कनेक्शन बंद करवा सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले उस कंपनी की अधिकृत गैस एजेंसी पर जाएं, जिसका Connection आपने पहले लिया था। एजेंसी में अपना पुराना Transfer Voucher जमा करें।

आपको Aadhaar Card, Address Proof और Mobile Number जैसे दस्तावेज देने पड़ सकते हैं। कंपनी आपकी जानकारी Verify करेगी। Verification पूरा होने के बाद आपका LPG Connection फिर से एक्टिव किया जा सकता है। अगर आपके पास Transfer Voucher है, तो कई मामलों में नया Connection लेने की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि यह सुविधा ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है।

अगर आप HP Gas का LPG कनेक्शन ऑनलाइन बंद करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कस्टमर आईडी या OTP की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद “My Account” या “Online Services” सेक्शन में जाएं, जहां आपको “Surrender Connection” या “Terminate LPG Connection” का विकल्प दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको गैस कनेक्शन बंद करने की वजह चुननी होगी। इसके साथ आपकी जरूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी, जिन्हें ध्यान से चेक करके कन्फर्म करना होगा। सारी जानकारी सही होने पर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

अगर आप Indane Gas का LPG कनेक्शन ऑनलाइन बंद करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले Indane की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कंज्यूमर नंबर या OTP की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद Customer Console या Online Services सेक्शन में जाएं, जहां आपको Surrender Connection का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी। यहां आपसे गैस कनेक्शन बंद करने की वजह भी पूछी जाएगी, जैसे PNG में शिफ्ट होना, शहर बदलना या कनेक्शन इस्तेमाल न करना। सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
