1/8शॉर्ट फिल्मों की सीरीज में हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा सजेशन जिसके पार्ट 2 की डिमांड सोशल मीडिया पर चल रही है। इस हिंदी फिल्म को यूट्यूब पर 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आईएमडीबी 8.8 है, इसे 10 हजार लोगों ने वोट किया है। यहां तक कि कई सारे कमेंट्स हैं कि यह फिल्म आधे बॉलीवुड पर भारी पड़ने वाली फिल्म है। लोगों ने इसे पंचायत से भी कंपेयर किया है। बेस्ट बात ये है कि आप इसे बिना ओटीटी कनेक्शन यानी फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं। चलिए जानते हैं इस फिल्म की डिटेल।

मूवी का नाम है मिशन मुंह दिखाई। यह अगस्त 2025 में रिलीज हुई। इसके डायरेक्टर और राइटर सूर्यांश ठाकुर, एक्टर्स कुशल दुबे, मुग्धा अग्रवाल, धनंजय शर्मा हैं। मूवी करीब 53 मिनट की है।

कहानी है अंजना नाम की मॉडर्न लड़की की। उसकी शादी देवेश से होती है। देवेश दिल्ली में काम करने वाला एक इंजीनियर है। घर में नई बहू के आने के बाद 'मुंह दिखाई' की रस्म की तैयारी चल रही है। लेकिन यह रस्म महज एक परंपरा नहीं, बल्कि एक 'मिशन' बन जाती है।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब नई पीढ़ी के विचार और पुरानी रूढ़ियों का टकराव होता है। फिल्म दिखाती है कि कैसे 'मुंह दिखाई' जैसी रस्मों के नाम पर आज भी महिलाओं को एक वस्तु की तरह आंका जाता है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका ह्यूमर है। यह गंभीर मुद्दे को बिना भारी-भरकम उपदेश दिए, हंसी-मजाक के जरिए समझाती है।

मिशन मुंह दिखाई का फिल्मांकन काफी नेचुरल है, जो आपको उत्तर भारत के किसी ठेठ घर की याद दिला देगा।

अगर आप परिवार के साथ एंटरटेनमिंग फिल्म देखना चाहते हैं वो भी कम समय में तो आपको जरूर देखनी चाहिए। अगर पंचायत जैसी सीरीज आपको पसंद आई है तो यह भी पसंद आएगी।

यूट्यब पर फिल्म के लिए काफी पॉजिटिव कमेंट्स हैं। एक कमेंट है, इस फिल्म ने पंचायत का लेवल टच कर लिया है। बढ़िया टीम वर्क। एक ने लिखा है, आधे बॉलीवुड से बढ़िया है। कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं कि इसका पार्ट 2 आना चाहिए। एक ने लिखा है टोटल यूपी वेडिंग वाइब।
