Who Is Punjabi Actress Samreen Kaur Know About All Team India Cricketer Girlfriend Samreen Kaur She Work Ranveer Singh इस खूबसूरत हसीना पर दिल हार बैठे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह,रणवीर सिंह-दिलजीत दोसांझ संग कर चुकी काम
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइस खूबसूरत हसीना पर दिल हार बैठे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह,रणवीर सिंह-दिलजीत दोसांझ संग कर चुकी काम

इस खूबसूरत हसीना पर दिल हार बैठे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह,रणवीर सिंह-दिलजीत दोसांझ संग कर चुकी काम

अफवाहों के बीच, 27 साल के अर्शदीप और 26 साल की समरीन को हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। वहां वे दोनों हंसते-मुस्कुराते, एक-दूसरे के साथ समय बिताते और यहां तक कि शरमाते हुए भी नजर आए।

Priti KushwahaFri, 17 April 2026 05:19 PM
1/9

रणवीर सिंह की इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह

भारतीय क्रिकेटर और एक्ट्रेसेस के बीच अफेयर नई बात नहीं हैं। वहीं, अब एक और जोड़ा सुर्खियों में बना हुआ है। जी हां, इन दिनों भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, एक पंजाबी एक्ट्रेस डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

2/9

पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर

दरअसल, भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह किसी और को नहीं, बल्कि पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर है। समरीन पंजाब की जानी मानी एक्ट्रेस हैं।

3/9

हाथ थामे आए थे नजर

अर्शदीप और समरीन के डेटिंग की अफवाहें हाल ही में तब उड़ीं, जब Snapchat पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में अर्शदीप अपनी कथित गर्लफ्रेंड का हाथ थामे नजर आ रहे थे।

4/9

मैचों में समरीन की मौजूदगी ने दी अटकलों को और हवा

फैंस ने तस्वीरों में दिख रहे टैटू और एक्सेसरीज जैसे संकेतों के आधार पर तुरंत यह अंदाजा लगा लिया कि वह लड़की समरीन ही हैं। इसके अलावा, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कई मैचों में समरीन की मौजूदगी ने भी इन अटकलों को और हवा दी।

5/9

अर्शदीप और समरीन को हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साथ देखा गया

वहीं, अब इन अफवाहों के बीच, 27 साल के अर्शदीप और 26 साल की समरीन को हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। वहां वे दोनों हंसते-मुस्कुराते, एक-दूसरे के साथ समय बिताते और यहां तक कि शरमाते हुए भी नजर आए।

6/9

गुरुद्वारे में दिखे साथ

पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद, उन्हें स्टेडियम से बाहर निकलते हुए देखा गया और जब वह अर्शदीप का इंतजार कर रही थीं, तब पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। यहीं नहीं, इन दोनों को एक साथ गुरुद्वारे जाते हुए भी देखा गया।

7/9

फैशन इंडस्ट्री से की करियर की शुरुआत

बता दें कि समरीन कौर का जन्म 2001 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। वह एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। समरीन ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से की थी, जिसमें उन्होंने रैंप वॉक और टीवी विज्ञापनों में हिस्सा लिया।

8/9

'फेमिना मिस इंडिया' ब्यूटी पेजेंट

 2018 में, उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया' ब्यूटी पेजेंट के लिए ऑडिशन दिया और जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टेट फाइनलिस्ट के तौर पर चुनी गईं।

9/9

आशीष चंचलानी संग जुड़ा नाम

बता दें कि अर्शदीप से पहले समरीन कौर का नाम मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, उस समय दोनों ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का 'बेस्ट फ्रेंड' बताया था।