1/11यूट्यूब पर इस हफ्ते के मोस्ट पॉप्युलर गानों की लिस्ट अपडेट हो चुकी है। 8 मई से 14 मई 2026 तक यूट्यूब पर कौन से म्यूजिक वीडियोज ज्यादा देखे गए आप इस लिस्ट में देख सकते हैं। लिस्ट में टॉप 10 गाने लिए गए हैं। किसे कितने व्यूज मिले, किसकी पोजिशन अप हुई और किसकी डाउन आपको यह भी पता चलेगा। धुरंधर के गाने ने फिर धमाल मचाया है। पूरी लिस्ट में भोजपुरी को कहीं जगह नहीं मिली।

धुरंधर का ये गाना रिकॉर्ड तोड़ देखा जा रहा है। यह कभी टॉप तो कभी सेकंड पोजिशन पर आता-जाता रहता है। गाना 23 हफ्तों से चार्ट्स में है। एक हफ्ते में इसे 29,489,288 व्यूज मिले हैं।

हरियाणवी सॉन्ग बैरण ने भी यूट्यूब पर महफिल लूट रखी है। गाना इस हफ्ते की लिस्ट में सेकंड पोजिशन पर है। व्यूज के मामले में यह शरारत से कुछ ही पीछे है। इसे 28,270,748 वीकली मिले हैं। यूथ्स के बीच इस गाने का जबरदस्त क्रेज है।

अरिजीत सिंह की आवाज में गहरा हुई गाना अभी तक लोगों के दिल छू रहा है। गाना इस वीक की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। एक वीक में धुरंधर के इस गाने को 22,340,785 व्यूज मिले हैं।

धुरंधर 2 के गाने ने 4 नंबर पर जगह बनाई है। लास्ट वीक भी ये 4 नंबर पर था। गाने के वीकली व्यूज 18,459,631 हैं।

हरियाणवी वीडियो शीशा इस बार 5 नंबर पर है। गाना 16 हफ्तों से चार्ट में है। इस वीडियो को 15,353,308 व्यूज मिले हैं।

मुट्टा कलक्की गाना पिछले हफ्ते 7 नंबर पर था, इस बार 1 पायदान चढ़ा है। गाने के वीकली व्यूज 14,476,072 हैं।

पावझा मल्ली गाना 6 से 7 पर आ गया है। गाना 10 हफ्तों से चार्ट में है। एक हफ्ते में इसके 14,393,207 व्यूज हैं।

हरियाणवी गाना बीते हफ्ते खूब सुना गया। राज मावर और रुचिका जांगिड़ के इस गाने ने पिछले हफ्ते की तुलना में 2 पायदान जम्प मारा है। इसके वीकली व्यूज 12,894,360 हैं।

पल-पल म्यूजिक वीडियो को वीक में 12,314,852 व्यूज मिले हैं। गाना बीते हफ्ते 9 नंबर पर था, इस हफ्ते भी उसी पोजिशन पर है।

हरियाणवी गाना बैरी टॉप 10 लिस्ट में बॉटम पर है। इसने हफ्ते में 11,988,397 व्यूज कमाए हैं।
