1/8वीकेंड शुरू हो चुका है और फैमिली के साथ कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं आपके लिए एक सजेशन है। अगर आप टीवीएफ के शोज देखते रहे हैं तो आपको इसके बारे में पता होगा। लेकिन अगर आपसे यह वेब सीरीज मिस हो गई तो समय निकालकर जरूर चेक कर लेना चाहिए। वेब सीरीज का नाम है द फैमिली किराना स्टोरी। चलिए जानते हैं कि इस सीरीज की क्या खासियत है।

कहानी एक छोटे कस्बे के उस परिवार पर टिकी है जिनके घर और दुकान के बीच कोई दीवार नहीं है। परिवार का मुखिया अपनी किराना दुकान को लेकर जुनूनी है। वहीं ग्राहक बढ़ाने की कोशिशों के बीच उन्हें चोरी, नकली नोटों और रोज के नुकसान जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता है।

सीरीज में खूबसूरती से दिखाया गया है कि कैसे दुकानदार और ग्राहक का रिश्ता सिर्फ लेन-देन का नहीं, बल्कि उससे भी आगे का होता है। यहां उधार सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि भरोसे का होता है।

फैमिली किराना के एपिसोड्स पर दर्शकों के कई सारे कमेंट्स हैं। लोगों ने लिखा है कि लग रहा है कि अपना ही परिवार देख रहे हैं। स्टोर का नाम फैमिली किराना स्टोर है और कस्टर्स और स्टोर मालिक के बीच भाईचारा भी वैसा दिखाया गया है।

सीरीज का हर किरदार को इस तरह गढ़ा गया है कि वे आपके पड़ोस के ही लोग लगेंगे। घर की किच-किच। रोजमर्रा की परेशानियां एकदम असली जैसी। पहले एपिसोड में दुकानदार को कोई नकली नोट पकड़ा जाता है। घर पर इस बात का डिसकशन होता है जो काफी मजेदार है।

आपको टीवीएफ की सीरीज पसंद आती हैं तो ये मस्ट वॉच है। कभी ग्राहक की गद्दारी तो फैमिली-फैमिली बोलकर लोग शॉपकीपर गजानंद को धोखा देते हैं। उनके बच्चों के बीच का झगड़ा देखकर आपको लगेगा कि ये आपकी ही कहानी है। सीरीज में मिडिल क्लास की बारीकियों को बहेतरीन ढंग से दिखाया गया है।

अगर आपको गुल्लक या पंचायत पसंद है तो फैमिली किराना स्टोर भी पसंद आएगी। यह छोटे कस्बे की कहानी है। आपको बड़ा सेट या कोई तामझाम नहीं दिखेगा और पता नहीं चलेगा कि आप कब उस कहानी का हिस्सा हो गए।

फैमिली किराना स्टोर की आईएमडीबी रेटिंग 8.6/10 है। इसे 3.1 लोगों ने वोट किया है। सीरीज आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
