1/8बिहार से निकलकर इन एक्टर्स ने फिल्मों, ओटीटी और टीवी में अपनी जगह बनाई है। कुछ कलाकार तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपको लगेगा ही नहीं कि ये बिहार से हैं। आइए आपको इन एक्टर्स के बारे में बताते हैं।

मुजफ्फरपुर के रहने वाले वैभव राज गुप्ता आज के वेब-सीरीज युग के एक चमकते हुए सितारे हैं। टीवीएफ (TVF) की ब्लॉकबस्टर सीरीज 'गुल्लक' में मिश्रा जी के बड़े बेटे 'अन्नू भैया' (आनंद मिश्रा) के किरदार ने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया।

गोपालगंज (बिहार) के अविनाश तिवारी आज के दौर के सबसे वर्सेटाइल अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म 'लैला मजनू' (2018) में 'मजनू' के किरदार से उन्होंने क्रिटिक्स को हैरान कर दिया था। इसके बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म 'बुलबुल' और हाल ही में आई सुपरहिट वेब सीरीज 'बम्बई मेरी जान' (कादर भाई के रोल में) और 'खाकी: द बिहार चैप्टर' में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें ओटीटी की दुनिया का बड़ा स्टार बना दिया है।

भागलपुर में जन्मी और दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने वाली नेहा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'चिरुथा' से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'क्रुक' (2010) से कदम रखा। इसके बाद वो 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'यंगिस्तान', और अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'तानाजी' में नजर आईं।

भागलपुर (बिहार) के गुरमीत चौधरी को घर-घर में पहचान साल 2008 के शो 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर मिली। इसके बाद उन्होंने 'गीत - हुई सबसे पराई' में 'मान सिंह खुराना' के रूप में दर्शकों का दिल जीता। टीवी पर अपनी कामयाबी के बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों और कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियोज में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

बेगूसराय (बिहार) की सृति झा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बेहद लोकप्रिय नाम हैं। जी टीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा अरोड़ा के किरदार ने उन्हें फेमस बना दिया।

भोजपुर (बिहार) में जन्में विनय पाठक का बचपन धनबाद (झारखंड) में बीता। फिल्म 'भेजा फ्राई' में उनके द्वारा निभाया गया 'भारत भूषण' का किरदार आज भी कल्ट माना जाता है। इसके अलावा 'खोसला का घोंसला', 'जॉनी गद्दार', और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी फिल्मों में उनके काम को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सीवान (बिहार) के अखिलेंद्र मिश्रा भारतीय सिनेमा और टीवी के उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं, जो अपनी कड़क आवाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। दूरदर्शन के क्लासिक शो 'चंद्रकांता' में 'क्रूर सिंह' के किरदार से वो अमर हो गए। इसके अलावा आमिर खान की ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' में 'अर्जन' (लोहार) का किरदार और अजय देवगन की 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में 'चंद्रशेखर आजाद' की भूमिका में उनके अभिनय को आज भी सराहा जाता है।
