Top Indian Directors With 1000 Crore Movies Only 3 Bollywood Directors In This List इन डायरेक्टर्स की फिल्मों ने कमाए हैं 1000 करोड़, बॉलीवुड के सिर्फ 3 नाम इसमें शामिल
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन डायरेक्टर्स की फिल्मों ने कमाए हैं 1000 करोड़, बॉलीवुड के सिर्फ 3 नाम इसमें शामिल

इन डायरेक्टर्स की फिल्मों ने कमाए हैं 1000 करोड़, बॉलीवुड के सिर्फ 3 नाम इसमें शामिल

आज हम आपको उन डायरेक्टर्स के बारे में बताएंगे जिनकी फिल्मों ने 1000 करोड़ की कमाई की है वर्ल्डवाइड। इस लिस्ट में ज्यादा नहीं सिर्फ कुछ ही डायरेक्टर्स शामिल हैं।

Sushmeeta SemwalFri, 10 April 2026 06:36 PM
1/9

इंडियन डायरेक्टर्स

किसी फिल्म के वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमाना बड़ी बात है। आज हम आपको उन डायरेक्टर्स के बारे में बताएंगे जिनकी फिल्में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं।

2/9

एस एस राजामौली

एस एस राजामौली ने ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड और फिर वर्ल्डवाइड अपनी फिल्मों का कमाल दिखाया है। राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 और आरआरआर दोनों ने 1000 करोड़ की कमाई की है। बाहुबली 2 ने 1788.06 करोड़ की कमाई की थी और आरआरआर ने 1,230 करोड़ कमाए थे।

3/9

आदित्य धर

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने भी वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। धुरंधर ने जहां वर्ल्डवाइड 1,230 करोड़ की कमाई की थी। वहीं धुरंधर 2 ने 22 दिन में 1,665.23 करोड़ की कमाई की थी।

4/9

सुकुमार

सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2 जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ की कमाई की थी।

5/9

नितेश तिवारी

नितेश तिवारी बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म दंगल ने 1000 नहीं बल्कि 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। दंगल ने 2070.3 करोड़ की कमाई की थी।

6/9

एटली

साउथ के स्टार डायरेक्टर एटली ने शाहरुख खान के साथ जवान बनाई थी। इस सुपरहिट फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,160 करोड़ की कमाई की थी।

7/9

प्रशांत नील

प्रशांत नील भी साउथ के टैलेंटेड डायरेक्टर हैं। उनकी फिल्म केजीएफ 2 ने 1,215 करोड़ की कमाई की थी।

8/9

सिद्धार्थ आनंद

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान ने वर्ल्डवाइड 1,055 करोड़ की कमाई की थी।

9/9

नाग अश्विन

नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड 1,042.25 करोड़ कमाए थे।