1/8साइको किलर फिल्मों में सस्पेंस, थ्रिलर, मिस्ट्री और रोमांच, सब कुछ होता है। इसीलिए ये कहानियां हमें इतना आकर्षित करती हैं। चलिए आज आपको बताते हैं दुनिया की 7 सबसे दमदार साइको किलर फिल्मों के बारे में। अगर इनमें से एक भी फिल्म आपने नहीं देखी है, तो आपको आज ही देखनी चाहिए। यह समझने के लिए कि इंसान के पागलपन की कोई हद नहीं होती है।

यूं तो यह एक एनिमे फिल्म है, लेकिन इसे हल्के में लेने की जरूरत बिलकुल नहीं है। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.0 है। कहानी एक ऐसी पॉप स्टार की है, जो अपना करियर छोड़कर एक्ट्रेस बन जाती है। लेकिन फिर धीरे-धीरे उसे कुछ अजीब अहसास होने लगते हैं। जिससे उसे समझ में आता है कि उसका एक क्रेजी फैन अतीत के किसी भूत की तरह उसके पीछे पड़ा हुआ है।

साल 2003 में आई यह फिल्म लिस्ट में नंबर 6 पर है। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.1 है। कहानी कोरिया के एक दूर-दराज गांव की है, जहां दो डिटेक्टिव्स को एक के बाद एक औरतों की बलात्कार के बाद हत्या के मामले मिलने लगते हैं।

यह फिल्म साल 2007 में आई थी। एक अनूठी कहानी जिसमें ड्रग रैकेट से लेकर पैसा और इन चीजों के अंजाम तक सब कुछ शामिल है। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.2 है।

इस फिल्म की मिस्ट्री इसके नाम जितनी छोटी नहीं है। कहानी है एक ऐसी साइको किलर की जो सिर्फ बच्चों की हत्या करता है। जब पुलिस इसे पकड़ने में नाकाम रहती है, तो एक दूसरा किलर पुलिस की मदद के लिए आगे आता है। यह फिल्म आपको रोमांच से भर देगी।

यह फिल्म साल 1960 में आई थी। पुलिस से बचकर भाग रही एक सेक्रेटरी कैलिफोर्निया के एक सुनसान इलाके में मौजूद मोटल में शरण लेती है। इस होटल का मालिक एक साइको है। अब उसे पुलिस से पहले इस पागल शख्स से बचना है।

द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स IMDb पर 8.6 रेटिंग वाली यह दमदार फिल्म कहानी है एक यंग FBI कैडेट की जो एक नरभक्षी हत्यारे से मदद ले रहा है। किसलिए? वह एक ऐसे साइको किलर का पीछा कर रहा है जो अपने शिकार की खाल उतारकर उसे मारता है।

लिस्ट में नंबर वन पर है साल 1995 में आई फिल्म 'सेवेन'। इसे साइको किलर फिल्मों के मामले में आज भी उदाहरण माना जाता है। कहानी दो ऐसे डिटेक्टिव्स की है, जो एक साइको किलर को पकड़ने के लिए उसी का शिकार बनने का फैसला करते हैं। इसके लिए इन दोनों को उसके 7 अपराधों से होकर गुजरना होगा।
