1/7बॉलीवुड फिल्मों के लिए जैसे कभी 100 करोड़ क्लब मायने रखता था, ओटीटी प्लैटफॉर्म पर 100 मिलियन क्लब भी बड़ा माइलस्टोन माना जाता है। अगर आप घर बैठे वेब सीरीज देखने के शौकीन है तो कुछ रिकॉर्ड ब्रेकिंग ऑप्शंस पर नजर डाल सकते हैं। यहां 6 चर्चित रिकॉर्ड ब्रेकिंग वेब सीरीज की लिस्ट है। चेक करें आप इनमें से कौन सी देखने से चूक गए।

100 मिलियन व्यूज के क्लब में रीसेंटली शामिल होने वाली वेब सीरीज है आशीष चंचलानी की एकाकी। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.2 है। इसका जॉनर हॉरर, कॉमेडी, मिस्ट्री और साइंस-फिक्शन है। कहानी कुछ ऐसी है कि दोस्तों का ग्रुप एक मिस्टीरियस विला में वीकेंड मनाने जाता है। वहां उनके साथ फनी ट्विस्ट के साथ कुछ डरावना भी होता है। एकाकी को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

आश्रम इंडिया के मोस्ट वॉच्ड वेब शोज में से है। इसने बहुत तेजी से 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था। शो के लीड एक्टर बॉबी देओल हैं। यह एक आश्रम की कहानी है जहां धर्म-कर्म की आड़ में रेप, मर्डर, ड्रग्स जैसे कई गोरखधंधे चलते हैं। इसे एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है।

भुवन बाम की वेब सीरीज ढिंढोरा 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुकी है। IMDb पर इसकी ओवरऑल रेटिंग 8.8 है। कुछ एपिसोड्स की रेटिंग 9+ है। यह हिंदी ड्रामा, कॉमेडी है। आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

एमएक्स प्लेयर का हिट शो मत्स्य कांड भी 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है। यह क्राइम थ्रिलर है जिसके एक्टर रवि दुबे और रवि किशन हैं। इसकी IMDb रेटिंग 8.5 है। यह एक चालाक ठग की कहानी है।

क्राइम एक्शन वेब सीरीज रक्तांचल की IMDb रेटिंग 6.8 है लेकिन व्यूज के मामले में यह भी 100 मिलियन पार है। यह पूर्वांचल की 1980 के दशक के बैकड्रॉप की कहानी है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

मोहित रैना स्टारर वेब सीरीज भौकाल काफी चर्चा में रही थी। इसने भी 100 मिलियन व्यूज पार किए हैं। यह एक्शन, क्राइम शो है। भौकाल को एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। (डेटा कई डेटा सोर्सेज से लिया गया है)
