Top 5 Most Played Songs last week Dhurandhar ruling the list but this south movie challenges 'धुरंधर 2' का खौफ? टॉप 5 में से 4 गाने एक ही फिल्म के, साउथ की इस मूवी ने बचाई लाज!
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजन'धुरंधर 2' का खौफ? टॉप 5 में से 4 गाने एक ही फिल्म के, साउथ की इस मूवी ने बचाई लाज!

'धुरंधर 2' का खौफ? टॉप 5 में से 4 गाने एक ही फिल्म के, साउथ की इस मूवी ने बचाई लाज!

Top 5 Most: धुरंधर 2 की रिलीज से पहले टॉप 5 की लिस्ट में किन गानों ने अपनी जगह पक्की की हुई है? ऑरमैक्स मीडिया ने इन गानों की लिस्ट जारी कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि किस पोजिशन पर है कौन सा गाना।

Puneet ParasharWed, 11 March 2026 07:30 PM
1/7

टॉप 5 की लिस्ट में किन गानों का जलवा

ऑरमैक्स मीडिया ने पिछले हफ्ते म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा सुने गए गानों की टॉप 5 लिस्ट जारी की है। यहां चेक करें कौन से गाने लोगों की प्ले लिस्ट पर छाए रहे।

2/7

गहरा हुआ - धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का यह गाना जैसे ऑल-टाइम फेवरेट बन गया है। 'धुरंधर 2' की चर्चा के बीच इस गाने ने एक बार फिर चार्ट्स में टॉप पोजीशन हासिल की है। इसके लिरिक्स की गहराई और धुन इसे हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना रही है।

3/7

शरारत - धुरंधर

लिस्ट में दूसरे पायदान पर 'शरारत' ने अपना कब्जा जमाया है। इस गाने की मस्ती और कैची ट्यून काफी पॉपुलर हो रही है। लोग इसे सोशल मीडिया रील्स और प्लेलिस्ट पर लूप पर सुन रहे हैं।

4/7

तबाही - टॉक्सिक

हैरत की बात यह है कि टॉप 5 में सिर्फ 'तबाही' ही ऐसा गाना है जो 'धुरंधर' फिल्म का नहीं है। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के इस गाने ने अपनी धाक जमाए रखी है। कहीं न कहीं इसे बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर-2 की रिलीज से पहले चुनौती भी माना जा रहा है।

5/7

धुरंधर टाइटल ट्रैक - धुरंधर

फिल्म धुरंधर का पावरफुल टाइटल ट्रैक लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसका जबरदस्त म्यूजिक और एनर्जी लोगों को जिम और वर्कआउट के दौरान खूब पसंद आ रही है। फिल्म के सीक्वल के इंतजार में फैंस पुरानी यादें ताजा करने के लिए भी इसे स्ट्रीम कर रहे हैं।

6/7

इश्क जलाकर - धुरंधर

पांचवीं पोजिशन पर फिल्म का रोमांटिक और इंटेंस ट्रैक 'इश्क जलाकर' अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। गाने के बोल और म्यूजिक ने इसे लिसनर्स का फेवरिट बनाए रखा है।

7/7

धुरंधर 2 का है इंतजार

फिल्म धुरंधर के गानों के टॉप 5 लिस्ट में काबिज होने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि फिल्म धुरंधर-2 की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और उसकी रिलीज से पहले पार्ट-1 को लोग ओटीटी पर खूब देख रहे हैं।