Top 10 Hindi TV Serial TRP report Week 12 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Know Anupamaa Naagin 7 no In full list TV TRP Week 12: दिमाग हिला देगी इस वीक की टीआरपी लिस्ट, 'अनुपमा' को पछाड़ आगे निकला ये शो
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTV TRP Week 12: दिमाग हिला देगी इस वीक की टीआरपी लिस्ट, 'अनुपमा' को पछाड़ आगे निकला ये शो

TV TRP Week 12: दिमाग हिला देगी इस वीक की टीआरपी लिस्ट, 'अनुपमा' को पछाड़ आगे निकला ये शो

ऑडियंस की एक्साइटमेंट इस बात को लेकर हमेशा बनी रहती हैं कि उनका फेवरेट शो इस वीक लिस्ट में किस पायदान पर है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 12वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है।

Priti KushwahaThu, 2 April 2026 02:12 PM
1/11

दिमाग हिला देगी इस वीक की टीआरपी लिस्ट

TV TRP Week 12, 2026: टीआरपी रिपोर्ट का हमेशा ही टीवी लवर्स को इंतजार रहता है। ऑडियंस की एक्साइटमेंट इस बात को लेकर हमेशा बनी रहती हैं कि उनका फेवरेट शो इस वीक लिस्ट में किस पायदान पर है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 12वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वीक पहले नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।  ऐसे में ये सीरियल 2.0 रेटिंग के साथ  नंबर 1 पर है।

3/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने इस मंथ की शुरुआत में अनुपमा को भी मात दे दी है। सीरियल को इस सप्ताह 1.9 रेटिंग हासिल हुई है।

4/11

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का  स्पिन ऑफ आने इस वक्त काफी सुर्खियों में बना है। सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में वृंदा और अंगद की कहानी को दिखाया हा रहा है। यही नहीं अब ये शो टीआरपी लिस्ट में भी आ गया है। ये शो इस वीक 1.8 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है।

5/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' इस वीक दूसरे से चौथे नंबर पर आ गया है। दर्शकों के फेवरेट इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 11 'अनुपमा' को 1.8 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

6/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते पांचवें पर है। सीरियल ने 1.8 रेटिंग हासिल की है।

7/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है।  सीरियल को इस सप्ताह 1.7 रेटिंग हासिल हुई है।

8/11

उड़ने की आशा

'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.6 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को सातवें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।

9/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में आठवें पर है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' को इस सप्ताह 1.6 टीआरपी मिली है।

10/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.5 रेटिंग हासिल की है।

11/11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी शो लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक न सिर्फ इसकी कहानी बल्कि इनके किरदारों को भी खूब पसंद करते हैं। सीरियल को इस सप्ताह 1.5 रेटिंग हासिल हुई है।