1/11टीवी एक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है। अब हम आपको गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के हिसाब से बताते हैं इस लिस्ट में टॉप 10 में कौनसे एक्टर हैं और किसने नंबर 1 पर बाजी मारी है।

समृद्धि शुक्ला इस लिस्ट में नंबर 1 पर है 5.18 प्रतिशत के साथ। वह शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर फेमस हैं।

रुपाली गांगुली 5.14 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अनुपमा शो से वह टीवी इंडस्ट्री में राज कर रही हैं।

तीसरे नंबर पर 5.10 प्रतिशत के साथ प्रियंका चहर चौधरी हैं। वह शो नागिन 7 में नजर आ रही हैं और इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है।

चौथे नंबर पर हैं रोहित पुरोहित 4.75 प्रतिशत के साथ। रोहित ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार हैं।

इसके बाद 5वें नंबर पर 4.46 प्रतिशत के साथ पार्थ समथान हैं। पार्थ को शहर होने को है शो में काफी पसंद किया जाता है।

छठे नंबर पर स्मृति ईरानी हैं जो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आ रही हैं।

सातवें नंबर पर 4.22 प्रतिशत के साथ नामिक पौल हैं जो शो नागिन 7 में नजर आ रहे हैं।

इसके बाद आठवें नंबर पर तुम से तुम तक के स्टार शरद केलकर हैं 3.29 प्रतिशत के साथ।

वहीं नौवें नंबर पर तेजस्वी प्रकाश हैं 2.56 प्रतिशत के साथ। वह शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में करण कुंद्रा के साथ आ रही हैं।

10वें नंबर पर रिशिता कोठारी हैं जो शहर होने को हैं में नजर आ रही हैं। रिशिता पहली बार इस लिस्ट में आई हैं।
