Top 10 Highest Grossing Hindi Dubbed South Films Pushpa 2 At Number 1 Leave Baahubali 2 And RRR Behind साउथ की टॉप 10 फिल्में जिन्होंने हिंदी भाषा में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बाहुबली 2 या आरआरआर नहीं; ये मूवी है नंबर 1
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसाउथ की टॉप 10 फिल्में जिन्होंने हिंदी भाषा में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बाहुबली 2 या आरआरआर नहीं; ये मूवी है नंबर 1

साउथ की टॉप 10 फिल्में जिन्होंने हिंदी भाषा में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बाहुबली 2 या आरआरआर नहीं; ये मूवी है नंबर 1

साउथ की फिल्में जो तमिल, तेलुगु या कन्नड़ रीजन की मूवीज हैं, उन्हें हिंदी में भी काफी पसंद किया जाता है। अब बताते हैं आपको साउथ की हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।

Sushmeeta SemwalThu, 19 March 2026 11:34 AM
1/11

साउथ की फिल्में

पहले साउथ की फिल्में सिर्फ साउथ की भाषा में रिलीज होती थीं, लेकिन अब तो साउथ की फिल्में हिंदी भाषा में रिलीज होती हैं और इन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। अब बताते हैं आपको साउथ की हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।

2/11

पुष्पा द रूल

पुष्पा द रूल इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में 858.2 करोड़ की कमाई कर ली थी।

3/11

बाहुबली 2

दूसरे नंबर पर है बाहुबली 2 जिसने सिर्फ हिंदी भाषा में 721.4 करोड़ की कमाई की थी। बाहुबली 2 में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती लीड रोल में थे।

4/11

केजीएफ चैप्टर 2

इसके बाद आती है फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 जिसने हिंदी में 525.2 करोड़ कमाए थे। यश की यह सुपरहिट फिल्म में से एक है जिसने हिंदी दर्शकों को अपना फैन बना दिया था।

5/11

कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने हिंदी में 341.2 करोड़ की कमाई की थी।

6/11

आरआरआर

इसके बाद आती है एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर जिसने हिंदी भाषा में 335.2 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म 5वें नंबर पर है।

7/11

कंतारा चैप्टर 1

छठे नंबर पर फिर आती है कांतारा चैप्टर 1 जिसने सिर्फ हिंदी में 246.2 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में थे और उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की स्टोरी काफी अलग थी।

8/11

रोबॉट 2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म रोबोट 2.0 इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 238.2 करोड़ की कमाई की थी।

9/11

सालार पार्ट 1

इसके बाद आती है प्रभास की फिल्म सालार पार्ट 1 सीजफायर। इस फिल्म ने हिंदी में 178.4 करोड़ की कमाई की है।

10/11

आदिपुरुष

नौवें नंबर पर भी आती है प्रभास की फिल्म आदिपुरुष। इस फिल्म को भले ही रिव्यू काफी अच्छा नहीं मिला था। लेकिन हिंदी में फिल्म ने फिर भी 175.2 करोड़ की कमाई कर ली है।

11/11

साहो

वहीं 10वें नंबर पर भी है फिल्म साहो जो प्रभास की ही फिल्म है। इस फिल्म ने भारत में 168.2 करोड़ की कमाई की थी सिर्फ हिंदी भाषा में।