1/8बॉलीवुड स्टार्स और एक्टर्स तो बहुत कमाई करते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके स्टार्स को डांस सिखाने वाले कोरियोग्राफर्स भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही कोरियोग्राफर के बारे में बताने वाले हैं जिनकी नेटवर्थ इतनी है, जिनी कुछ एक्टर्स की भी नहीं होती है। जिस कोरियोग्राफर की हम बात कर रहे हैं वह हैं फराह खान

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फराह खान की नेटवर्थ टाइम्स के मुताबिक 300 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह एक गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए 50 लाख रुपये लेती हैं। वैसे इन दिनों फराह यूट्यूब चैनल से भी कमाई करती हैं। फराह का कहना है कि वह यूट्यूब से ज्यादा कमाई करती हैं।

फराह के अलावा कुछ फेमस कोरियोग्राफर की नेटवर्थ भी आपको बताते हैं जैसे प्रभुदेवा के डांस के तो सभी दीवाने हैं। उनके डांस स्किल्स बिल्कुल अलग हैं और उनको कॉपी करना आसान नहीं है। उनकी नेटवर्थ लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक 175 करोड़ है।

रेमो डिसूजा भी टैलेंटेड कोरियोग्राफर हैं। वह मूवीज में सॉन्ग कोरियोग्राफ करने के अलावा वह रिएलिटी डांस शोज भी जज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेमो की नेटवर्थ 81.35 करोड़ है।

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं। उनकी नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 करोड़ है।

फराह के बारे में बता दें कि उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा। उनके पिता स्टंटमैन से डायरेक्टर बने थे और एक बार उन्हें एक फिल्म के दौरान इतना नुकसान हुआ कि सब खो दिया। हालांकि फराह ने फिर अपनी लाइफ के सारे स्ट्रगल झेलने के बाद इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई।

फराह वैसे डायरेक्टर भी हैं और उन्होंने मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खां और हैप्पी न्यू ईयर फिल्म डायरेक्ट कर चुकी हैं।
