this horror film made lata mangeshkar star overnight Ashok Kumar Madhubala Work In 77 year old Mahal रोमांटिक नहीं 77 साल पहले आई इस हॉरर फिल्म के गाने ने लता मंगेशकर को बनाया रातोंरात स्टार, बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनरोमांटिक नहीं 77 साल पहले आई इस हॉरर फिल्म के गाने ने लता मंगेशकर को बनाया रातोंरात स्टार, बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास

रोमांटिक नहीं 77 साल पहले आई इस हॉरर फिल्म के गाने ने लता मंगेशकर को बनाया रातोंरात स्टार, बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास

आपको जानकर हैरानी होगी कि लता मंगेशकर को किसी रोमांटिक फिल्म के गाने ने नहीं, बल्कि एक हॉरर फिल्म के गाने ने रातोंरात स्टार बनाया। 

Priti KushwahaFri, 1 May 2026 04:42 PM
1/7

लता मंगेशकर इस गाने ने बनाया स्टार

हिंदी सिनेमा की महान गायिका लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर और आईकॉनिक गाने दिए हैं। उनके कई गानों के बीच ऐसे अनसुने किस्से छुपे हैं, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। अपने करियर में लता जी ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वर कोकिला को किस गाने ने स्टार बनाया था।

2/7

एक हॉरर फिल्म के गाने ने बनाया स्टार

आपको जानकर हैरानी होगी कि लता मंगेशकर को किसी रोमांटिक फिल्म के गाने ने नहीं, बल्कि एक हॉरर फिल्म के गाने ने रातोंरात स्टार बनाया। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म और वो गाना जिसने सिंगर को दिलाई पहचान?

3/7

1949 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म

ये कोई और नहीं बल्कि साल 1949 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'महल'। इस फिल्म अशोक कुमार और मधुबाला लीड रोल में थे। ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की कहानी एक रहस्यमई लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है।

4/7

लीड रोल में थे अशोक कुमार-मधुबाला

फिल्म 'महल' में जब शंकर (अशोक कुमार) एक हवेली में रहने आता है, तो उसे उसके दुखद अतीत के बारे में पता चलता है। आगे कहानी तब जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है जब उसे एक ऐसी महिला (मधुबाला) दिखती लगती है, जो खुद को उसकी प्रेमिका होने का दावा करती है

5/7

उस दशक की सबसे बड़ी हिट

'महल' उस दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक और बॉम्बे टॉकीज के इतिहास की सबसे बड़ी और सफल फिल्मों में से एक बनकर उभरी थी।

6/7

 कमाल अमरोही की ये पहली फिल्म थी

77 साल पहले 'महल' का डायरेक्शन कमाल अमरोही ने किया था। कमाल की ये पहली फिल्म थी। खास बात ये है कि इस फिल्म के एक गाने ने लता मंगेशकर को रातों रात स्टार बना दिया था।

7/7

इस गाने ने बनाया स्टार

जी हां, 'महल' का गना 'आएगा, आएगा,  आएगा, आने वाला, आएगा' को लता ने गाया था। ये गाना उस समय काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने ने सिंगर को अच्छी-खासी पहचान मिली थी।