tanish mukerji house inside pictures see here, farah khan shocked to see तनिषा मुखर्जी का घर देखकर उड़ गए फराह खान के होश, बहन काजोल उठा रही हैं खर्चा
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनतनिषा मुखर्जी का घर देखकर उड़ गए फराह खान के होश, बहन काजोल उठा रही हैं खर्चा

तनिषा मुखर्जी का घर देखकर उड़ गए फराह खान के होश, बहन काजोल उठा रही हैं खर्चा

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी का मुंबई वाला आलीशान घर राज कपूर की फिल्मों के सेट जैसा दिखता है। इस घर का खर्चा काजोल उठाती हैं। वहीं तनिषा ने ये भी बताया कि वो दो महीने तक खाना बनाने के लिए गैस बुक नहीं कर पाई थीं। देखिए तनिषा का ये घर। 

Usha ShrivasSat, 30 May 2026 06:06 PM
1/9

तनिषा मुखर्जी का घर

ये काजोल की छोटी बहन तनिषा के घर अंदर से किसी फिल्म सेट से कम नहीं है। देखिए तनिषा ने इस घर को कितनी ख़ूबसूरती से सजाया हुआ है।

2/9

लिविंग एरिया

तनिषा के घर का लिविंग एरिया है। घर के इसी हिस्से में परिवार के सदस्यों की बैठक होती है। काजोल अपनी बहन और मां से मिलने इसी घर में आती हैं। मुंबई में इतना बड़ा घर देखकर फराह खान के होश उड़ गए।

3/9

फ्लोर में बना घर

तनिषा का घर फ्लोर में बना हुआ है। यहां राज कपूर के फिल्म सेट की तरह सीढ़ियां हैं। तनिषा इस घर में 14 साल से रह रही हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस घर के खर्चे उनकी बहन काजोल उठाती है। वो चेक साइन करके भेजती हैं।

4/9

कम्फ़र्टेबल हिस्सा

तनिषा के घर का ये सबसे कम्फ़र्टेबल हिस्सा है। यहां अक्सर एक्ट्रेस बैठकर शांति और सुकून एन्जॉय करती हैं। वो खुद अपने इस घर को सजाती हैं। और इन दिनों वो फिल्म की कहानी लिख रही हैं।

5/9

स्टोर

ये तनिषा के घर का एक स्टोर टेबल है। पुराने स्टाइल का मिरर और एक लैंप। तनिषा ने बताया कि ये फर्नीचर उनके पिता का है और पुराने घर में रखा हुआ था जिसे वो इस घर में ले आई हैं।

6/9

डाइनिंग टेबल

ये तनिषा के घर का डाइनिंग टेबल है। पुराने स्टाइल में इसी तरह का राउंड टेबल इस्तेमाल होता था। यहां कांच क क्रोकरी देखी जा सकती है। तनिषा खुद ये सब मेंटेन रखती हैं।

7/9

फराह खान का बचपन

यहां फराह खान ने बताया कि तनिषा के घर की पीछे वाली गली में उनका स्कूल हुआ करता था और उनके पिता तनिषा के चाचाओं के दोस्त थे। बचपन में देबू मुखर्जी उन्हें गोद में खिलाया करते थे। फराह ने ये भी बताया कि तनिषा के चाचा देब मुखर्जी की वजह से वो लोग गरीब हुए। क्योंकि उनके पिता ने देब मुखर्जी के साथ जो फिल्म बनाई थी वो फ्लॉप हो गई।

8/9

दो महीनों से नहीं मिली गैस

ये तनिषा के घर का किचन है। इस किचन को उनके हाउसहेल्प कैलाश संभालते हैं। यहां उन्होंने अपने हाथ से साबूदाना बनाकर खिलाया। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो पीएम नरेंद्र मोदी के कहने के बाद से इंडक्शन पर खाना बना रही हैं। हाल में उन्हें दो महीने के लिए गैस मिली भी नहीं थी।

9/9

तनिषा के घर की छत

ये तनिषा मुखर्जी की बड़ी छत है। यहां हर सुबह एक्ट्रेस तनूजा मुखर्जी वॉक के लिए आती हैं। यहीं पर दोनों ब्रेकफास्ट और चाय टाइम एन्जॉय करते हैं।