South OTT Releases This Week 20 to 26 April Lechindi Mahila Lokam Happy Raj Band Melam Pratichaya South OTT Releases This Week: इस हफ्ते साउथ की फिल्मों का आएगा तूफान, कॉमेडी से थ्रिल तक मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनSouth OTT Releases This Week: इस हफ्ते साउथ की फिल्मों का आएगा तूफान, कॉमेडी से थ्रिल तक मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

South OTT Releases This Week: इस हफ्ते साउथ की फिल्मों का आएगा तूफान, कॉमेडी से थ्रिल तक मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

गर आप भी साउथ की फिल्मों को देखने के शौकीन हैं, तो खुश हो जाइए। क्योंकि इस वीकेंड कॉमेडी से लेकर रोमांस, थ्रिल के अलावा पॉलिटिक्स पर आधारित फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

Priti KushwahaTue, 21 April 2026 05:16 AM
1/5

इस हफ्ते साउथ की फिल्मों का आएगा तूफान

South OTT Releases This Week 20 to 26 April:ओटीटी लवर्स के लिए ये वीकेंड बेहद खास होने वाला है। इस वीकेंड हिंदी के अलावा ओटीटी पर  साउथ की कई नई फिल्में आने वाली हैं। अगर आप भी साउथ की फिल्मों को देखने के शौकीन हैं, तो खुश हो जाइए। क्योंकि इस वीकेंड कॉमेडी से लेकर रोमांस, थ्रिल के अलावा पॉलिटिक्स पर आधारित फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए, फटाफट पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं

2/5

लेचिंदी महिला लोकम

 लेचिंदी महिला लोकम फिल्म  महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है। इस मूवी में दिखाया गया कि है कि किस तरह महिलाएं समाज में किन-किन मुश्किलों से गुजरती हैं और कैसे हर परेशानी के बावजूद मजबूत बनकर आगे बढ़ती हैं। ये फिल्म 22 अप्रैल को Sun NXT पर स्ट्रीम के लिए तैयार है।

3/5

प्रतिछाया

प्रतिछाया एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी एक काल्पनिक राजनीतिक दुनिया से जुड़ी कहानी पर बेस्ड है। इसमें एक ताकतवर नेता के. एन. वर्गीस का किरदार दिखाया गया है, जो एक बड़ी पार्टी को संभालता है लेकिन उस पर भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं। ये फिल्म 24 अप्रैल को  JioHotstar पर स्ट्रीम होने जा रही है।

4/5

हैप्पी राज

हैप्पी राज एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो एक आम परिवार की कहानी दिखाती है। इस फिल्म में हैप्पी नाम का लड़का अपने पिता की अजीब आदतों की वजह से अपनी लव लाइफ में परेशान होता है। ये फिल्म 24 अप्रैल को  Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होने जा रही है।

5/5

बैंड मेलम

तेलुगु रोमांटिक फिल्म 'बैंड मेलम' अब थिएटर के बाद OTT पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में हर्ष रोशन और श्रीदेवी अपल्ला लीड रोल में नजर आते हैं. यह फिल्म 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब 24 अप्रैल 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।