1/7साउथ की फिल्में देखना पसंद है? आइए आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है और जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है।

फिल्म का नाम 'सर्वम माया' है। इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सिंपल कहानी है। एक मिडल क्लास फैमिली का नास्तिक लड़का पंडित बन जाता है और लोगों के घरों में जाकर पूजा करवाता है। इस दौरान उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है और चीजें बदल जाती हैं। पढ़ने में कहानी आम लग रही है, लेकिन आम है नहीं।

बॉलीवुड में जहां एडल्ट कॉमेडी का कल्चर चल पड़ा है। वहीं इस फिल्म में फैमिली कॉमेडी दिखाई गई है। कोई भी ऐसा सीन या ऐसा डायलॉग नहीं होता है जो हम फैमिली के साथ बैठकर न देख सकें। इसमें हंसाने के लिए जबरदस्ती की कोशिश नहीं की गई है। इसके डायलॉग्स और सिचुएशन्स ही ऐसी होती हैं कि हंसी खुद आने लगती है।

इस फिल्म की कहानी ही इसकी ताकत है और खामी भी। दरअसल, फिल्म कुछ बातों को अधूरा छोड़ दिया गया है। जब आप ये फिल्म देख लेंगे तब आपके मन में कई तरह के सवाल आएंगे जिनका जवाब आपको नहीं मिलेगा। हालांकि, आप ये जरूर कहेंगे, 'जो भी हो फिल्म अच्छी थी।'

फिल्म यूं तो हॉरर कॉमेडी है, लेकिन इसमें हॉरर कम और कॉमेडी ज्यादा है। अगर आपको कॉमेडी फिल्में पसंद हैं और भूतों से डर लगता है तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। ये फिल्म उनके लिए ही बनाई गई है जिन्हें हॉरर फिल्में देखने में डर लगता है।

फिल्म को बहुत ही वाइब्रेंट और कलरफुल तरीके से शूट किया गया है। छोटे शहर की गलियां, घर का सेटअप और वहां का माहौल देखकर आपको रिलैक्स फील होगा और आपका मूड लाइट हो जाएगा।

फिल्म का अंत सिर्फ एक सुखद एहसास ही नहीं देता, बल्कि एक ऐसा मोड़ (Twist) लेकर आता है जो आपको थोड़ा इमोशनल भी कर सकता है। यह दिखाता है कि खुशियां ढूंढने के लिए हमें किसी बड़ी उपलब्धि की जरूरत नहीं, बल्कि अपनों का साथ ही काफी है।
