South Best Thriller Movies With Good IMDb Rating on OTT Platform zee5 netflix amazon prime video साउथ की 6 बेस्ट थ्रिलर मूवीज, अच्छी है IMDb रेटिंग, इस वीकेंड अपनी वॉच लिस्ट में करें शामिल
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसाउथ की 6 बेस्ट थ्रिलर मूवीज, अच्छी है IMDb रेटिंग, इस वीकेंड अपनी वॉच लिस्ट में करें शामिल

साउथ की 6 बेस्ट थ्रिलर मूवीज, अच्छी है IMDb रेटिंग, इस वीकेंड अपनी वॉच लिस्ट में करें शामिल

Good Thriller Movies: नेटफ्लिक्स, जी5, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई सारी साउथ की थ्रिलिर मूवीज हैं। इनमें से हमने आपके लिए छह शॉर्टलिस्ट की हैं।

Vartika TolaniFri, 30 Jan 2026 03:16 PM
1/7

साउथ फिल्में

अगर आप सस्पेंस, थ्रिल और दिमाग घुमा देने वाले 'ट्विस्ट' के शौकीन हैं, तो साउथ की ये फिल्में इस वीकेंड आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। ये फिल्में न केवल अपनी बेहतरीन स्क्रिप्ट के लिए जानी जाती हैं, बल्कि इनका क्लाइमैक्स आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

2/7

जन गण मन (Jana Gana Mana)

कब रिलीज हुई थी? - 2022 IMDb रेटिंग: 8.3/10 कहां देखें?: नेटफ्लिक्स कहानी: जन गण मन (Jana Gana Mana) की शुरुआत में कॉलेज प्रोफेसर की हत्या हो जाती है। पहले तो ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर लगती है, लेकिन बाद में यह एक पावरफुल लीगल और पॉलिटिकल ड्रामा बन जाती है।

3/7

एवरु (Evaru)

कब रिलीज हुई थी? - 2019 IMDb रेटिंग: 8.1/10 कहां देखें?: अमेजन प्राइम वीडियो कहानी: एवरु (Evaru) एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में एक महिला पर अपने बलात्कारी की हत्या करने का आरोप लगता है। इस पूरे केस की जांच एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिस करता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सच और झूठ का फर्क मिटने लगता है।

4/7

अंजाम पथिरा (Anjaam Pathiraa)

कब रिलीज हुई थी? - 2020 IMDb रेटिंग: 7.9/10 कहां देखें?: जी5 कहानी: अंजाम पथिरा एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जब एक सीरियल किलर शहर के पुलिस ऑफिसर्स को अपना निशाना बनाने लगता है तब क्रिमिनोलॉजिस्ट, पुलिस की मदद करता है।

5/7

कवलुदारी (Kavaludaari)

कब रिलीज हुई थी? - 2019 IMDb रेटिंग: 7.9/10 कहां देखें?: अमेजन प्राइम वीडियो कहानी: कवलुदारी (Kavaludaari) एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म है। एक ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर को कंस्ट्रक्शन साइट पर तीन कंकाल मिलते हैं। वह अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर इस 40 साल पुराने रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है।

6/7

इरट्टा (Iratta)

कब रिलीज हुई थी? - 2023 IMDb रेटिंग: 7.7/10 कहां देखें?: नेटफ्लिक्स कहानी: इरट्टा (Iratta) की कहानी एक पुलिस स्टेशन के अंदर हुई एक पुलिसकर्मी की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी जांच के दौरान दो जुड़वा भाइयों के कड़वे रिश्तों और उनके अतीत की ऐसी परतें खुलती हैं जो आपको झकझोर देंगी।

7/7

एजेंट साई श्रीनिवास आत्रेय (Agent Sai Srinivasa Athreya)

कब रिलीज हुई थी? - 2019 IMDb रेटिंग: 8.2/10 कहां देखें?: अमेजन प्राइम वीडियो कहानी: एजेंट साई श्रीनिवास आत्रेय (Agent Sai Srinivasa Athreya) बहुत ही स्मार्ट और मजेदार इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है। फिल्म एक छोटे शहर के जासूस के बारे में है, जो छोटे-मोटे केस सुलझाते हुए अचानक एक बहुत बड़ी और गंभीर साजिश के जाल में फंस जाता है। इसमें कॉमेडी और सस्पेंस का बेहतरीन तालमेल है।