1/9साउथ एक्टर्स अब हिंदी दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं। फिल्मों में उनकी गजब पर्सनैलिटी और असली जिंदगी में रॉयल लाइफस्टाइल सबको आकर्षित करती है। अगर आप इन एक्टर्स की पुरानी तस्वीरें देखेंगे तो यकीन नहीं होगा कोई इतना कैसे बदल सकता है। जूनियर एनटीआर का पुराना लुक कई बार वायरल हो चुका है। यहां उनको मिलाकर ऐसे ही 8 लोगों की पुरानी तस्वीरें हैं।

हिंदी दर्शकों के बाहुबली प्रभास का लुक काफी बदल गया है। ऐवरेज लुकिंग एक्टर से वह डैशिंग हीरो की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनका हेयर स्टाइल, बॉडी, दाढ़ी सब चेंज हो गया है।

राम चरण की पूरी पर्सनैलिटी में काफी फर्क आया है। कई रिपोर्ट्स का दावा है कि उन्होंने फेस की सर्जरी भी करवाई है। राम चरण के बाल शॉर्ट हो गए हैं। दाढ़ी आ गई है और जॉ लाइन डिफाइन हो गई है।

जूनियर एनटीआर के ट्रांसफॉर्मेशन की जितनी तारीफ की जाए कम है। एक समय में उन्हें मोटा और भद्दा कहकर ट्रोल किया जाता था। अब वह साउथ के हैंडसम एक्टर्स में से हैं।

अल्लू अर्जुन का बिफोर-आफ्टर लुक देखें तो ये भी काबिलेतारीफ है। उनका हेयरस्टाइल, बॉडी और दाढ़ी सब कुछ बदल चुका है। उनके भी जॉ में पहले से फर्क दिखता है।

दुलकर सलमान की यह पुरानी तस्वीर कई बार वायरल हो चुकी है। लोगों का दावा है कि उन्होंने अपने फेस पर कई सर्जरीज करवाई हैं। हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि वह इस फोटो में हंस रहे हैं इसलिए एकदम ऐवरेज लग रहे हैं। कॉलेज टाइम पर दुलकर हैंडसम थे।

केजीएफ फेम यश की पर्सनैलिटी, बाल और दाढ़ी में काफी फर्क आ गया है जिससे उनका लुक पूरा बदला और ज्यादा सीरियस लगता है। उनकी पुरानी कई फिल्मों में कूल डूड्स की तरह स्पाइक थे। अब उनके बाल लंबे दिखते हैं।

अजित कुमार पुरानी तस्वीरों में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वह अभी भी डैशिंग लगते हैं। हालांकि उनका लुक एकदम बदल गया है। वह ज्यादातर बाल कलर नहीं करते हैं।

साउथ सेंसेशन सूर्या के लुक में भी काफी बदलाव आया है। उन्होंने भी दाढ़ी बढ़ाकर हेयरस्टाइल बदला है।
