Shyam Benegal directed 10 Iconic Movies This Film Got more Than 40 Awards श्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बनी 10 आईकॉनिक फिल्में, पहली ही मूवी को मिले 40 से ज्यादा अवॉर्ड्स
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनश्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बनी 10 आईकॉनिक फिल्में, पहली ही मूवी को मिले 40 से ज्यादा अवॉर्ड्स

श्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बनी 10 आईकॉनिक फिल्में, पहली ही मूवी को मिले 40 से ज्यादा अवॉर्ड्स

आज भले ही श्याम बेनेगल इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। आज हम आपको श्याम बेनेगल की 10 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaMon, 23 Feb 2026 02:31 PM
1/10

श्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बनी 10 आईकॉनिक फिल्में

श्याम बेनेगल हिंदी सिनेमा के एक ऐसे डायरेक्टर रहे हैं, जिनकी फिल्मों दिल को छू जाती हैं। अपने करियर में श्याम ने कई आईकॉनिक फिल्में बनाई हैं, जिन्हें आज भी देखन फैंस बेहद पसंद करते हैं। आज भले ही श्याम बेनेगल इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। आज हम आपको श्याम बेनेगल की 10 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

2/10

अंकुर

साल 1974 में  श्याम बेनेगल ने फिल्म 'अंकुर' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। श्याम की ये फिल्म सामाजिक मुद्दों पर आधारित थी। इस फिल्म ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला दी थी।  'अंकुर' ने 40 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीते थे। श्याम के साथ शबाना आजमी की भी ये पहली फिल्म थी।

3/10

मंडी

 श्याम बेनेगल की ये 'मंडी' फिल्म में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म समाज की उन महिलाओं की कहानी है जो गुजारा करने के लिए अपना शरीर बेचती हैं। इसका संबंध वेश्यालय से भी रहा। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

4/10

कलयुग

 श्याम बेनेगल  की कलयुग महाभारत से प्रेरित है। इसकी कहानी में कलयुगी परिवार के बीच कारोबार को लेकर होने वाली दुश्मनी को दिखाया गया था। इस मूवी में राज बब्बर, शशि कपूर, सुप्रिया पाठक, अनंत नाग, रेखा, कुलभूषण खरबंदा, सुषमा सेठ जैसे दिग्गज कलाकार थे।  

5/10

जुबैदा

जुबैदा श्याम बेनेगल की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक अलग ही प्रेम कहानी दिखाई गई है। मूवी में रेखा, करिश्मा कपूर और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं।  

6/10

भूमिका

श्याम की फिल्म भूमिका में अमोल पालेकर, स्मिता पाटिल, अनंत नाग, अमरीश पुरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक फेमस मराठी एक्ट्रेस की जिंदगी में पुरुष आते हैं और उसकी लाइफ में कई बदलाव होते हैं।

7/10

निशांत

निशांत में दिखाया गया कैसे गांव के उच्च वर्ग के लोग गांव के लोगों का शोषण और उत्पीड़न करते थे। इस मूवी में शबाना आजमी, गिरीश कर्नाड, नसीरुद्दीन शाह, अनंत नाग, अमरीश पुरी, स्मिता पाटिल जैसे कलाकार थे। इस फिल्म को शिकागो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन प्लेक अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

8/10

मुजीब: एक राष्ट्र का निर्माण

  साल 2023 में आई मुजीब फिल्म शेख मुजीबुर्रहमान की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक है। इसमें शेख मुजीब की भूमिका अर्जुन चक्रवर्ती ने निभाई है।

9/10

सारांश

यह फिल्म एक वृद्ध व्यक्ति के जीवन के संघर्ष को दर्शाती है, जो अपने बेटे की मौत के बाद अपने जीवन को फिर से शुरू करने की कोशिश करता है।  

10/10

जुनून

जुनून फिल्म एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी, जिसमें शाही परिवार की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और शशि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई।