Shahid Kapoor Share Romantic Photos On Wife Mira Rajput Birthday पत्नी मीरा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए शाहिद कपूर, छठी तस्वीर पर टिकी लोगों की निगाहें
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनपत्नी मीरा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए शाहिद कपूर, छठी तस्वीर पर टिकी लोगों की निगाहें

पत्नी मीरा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए शाहिद कपूर, छठी तस्वीर पर टिकी लोगों की निगाहें

 शाहिद और मीरा राजपूत की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। पत्नी मीरा के बर्थडे पर शाहिद ने उन्हें खास अंदाज में विश किया और उनकी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

Priti KushwahaSun, 7 Sep 2025 06:02 PM
1/7

पत्नी मीरा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए शाहिद कपूर

बी-टाउन में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। शाहिद और मीरा राजपूत की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

2/7

मीरा के जन्मदिन पर हुए रोमांटिक

दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक डेट एंजॉय करते देखा जाता है। ऐसे में शाहिद भला अपनी पत्नी मीरा के जन्मदिन पर उन्हें विश करना कैसे भूल सकते हैं। पत्नी मीरा के बर्थडे पर शाहिद ने उन्हें खास अंदाज में विश किया और उनकी कई सारी तस्वीरें शेयर कीं।

3/7

गार्डन में बेठ दिया पोज

पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मीरा गार्डन में बैठकर पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

4/7

कातिलाना अंदाज

दूसरी तस्वीर की बात करें तो जिस तरह से मीरा कैमरे को देखते हुए पोज दे रही हैं उसकी बात की क्या की जाए। उनके इस कातिलाना अंदाज पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं।

5/7

खास है अंदाज

तीसरी फोटो में मीरा एक खिड़की के पास खड़े होकर पोज दे रही हैं। उनके बाल ओपन हैं और उन्होंने सिर पर काला चश्मा लगाया है।

6/7

पत्नी को किया किस

आखिरी तस्वीर सबसे ज्यादा खास है। इस फोटो में शाहिद अपनी पत्नी मीरा के गालों पर किस करते दिख रहे हैं। ये उनके कसी वेकेशन की फोटो लग रही है।

7/7

मैं खुशकिस्मत हूं

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरा प्यार। तुम मुझे पूरा करती हो। भगवान ने तुम्हें खुशियों की एक छोटी सी पोटली में लपेटकर मेरे लिए बचा लिया और मैं खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरे साथ जिंदगी भर रहोगी। खुश रहो, स्वस्थ रहो, हर मौके पर खुद को जाहिर करो, हर तरह से जो तुम्हें पसंद हो... तुम्हारी चमक हर उस चीज में भर जाए जिसे तुम छुओ।'