sanjay dutt love story with richa sharma, her cancer treatement in the same hospital where nargis dutt was treated ऋचा शर्मा की बीमारी के लिए एयरपोर्ट पर हुई थी संजय दत्त के नाम की अनाउंसमेंट, नरगिस दत्त वाले हॉस्पिटल में हुआ इलाज
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनऋचा शर्मा की बीमारी के लिए एयरपोर्ट पर हुई थी संजय दत्त के नाम की अनाउंसमेंट, नरगिस दत्त वाले हॉस्पिटल में हुआ इलाज

ऋचा शर्मा की बीमारी के लिए एयरपोर्ट पर हुई थी संजय दत्त के नाम की अनाउंसमेंट, नरगिस दत्त वाले हॉस्पिटल में हुआ इलाज

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की लव स्टोरी के बारे में कम ही लिखा गया है। ऋचा, ऐसी लड़की जो आत्मविश्वास से भरी थी। संजय दत्त से शादी, बेटी और फिर कैंसर। कैंसर ने दत्त परिवार को फिर से तोड़ दिया। उसी हॉस्पिटल में हुआ ट्रीटमेंट जिसमें कभी नरगिस दत्त भर्ती थीं।

Usha ShrivasTue, 12 Aug 2025 01:22 PM
1/12

बायोग्राफी

यासिर उस्मान ने संजय दत्त की बायोग्राफी लिखी है। उस बायोग्राफी में संजय और ऋचा के रिश्ते का ज़िक्र है। दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और शादी तक कैसे पहुंची, बेटी त्रिशाला का जन्म और फिर कैंसर से मौत।

2/12

देवानंद कनेक्शन

ये बात है 1980 के शुरुआती सालों की। उस दौरान देवानंद अपनी किसी फिल्म को प्रमोट करने अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात ऋचा से हुई थी। देवानंद ने ऋचा को फिल्मों में कास्ट करने की बात कही। लेकिन साल बीत गए ऋचा को कोई फोन नहीं आया।

3/12

ऋचा के चर्चे

फिर 1984 में ऋचा को एक देवानंद ने फोन कर उन्हें अपनी फिल्म में काम करने के लिए बुलाया। ऋचा ने भी अपना सारा सामान पैक किया और निकल गई। इंडस्ट्री में आते ही उनके नाम के चर्चे होने लगे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात संजय दत्त से हुई।

4/12

संजय दत्त  और ऋचा

संजय दत्त ने ऋचा के साथ पहली मुलाकात याद करते हुए कहा, "मैं रिचा से पहली दफा मेरी एक फिल्म के मुहुर्त के मौके पर सी रॉक होटल में मिला था। उसने जीन्स और मल्टी कलर्ड टॉप पहना हुआ था। मैंने उसके बारे में पूछताछ की। कुछ दिन बाद मैंने उसे फोन किया और उससे कॉफ़ी पीने कहीं साथ चलने को पूछा।"

5/12

प्यार में थे दोनों

इसके बाद ऋचा और संजय एक दूसरे के प्यार में थे। ऋचा से पहले संजय एक्ट्रेस किम काटकर को डेट कर रहे थे। उस समय एक मैगजीन पर हैडलाइन थी ‘Sanjay Ditches Kimi For Richa’।

6/12

शादी

अक्टूबर 1987 में ऋचा और संजय ने अमेरिका जाकर शादी कर ली। शादी के करीब एक साल बाद 1988 में संजय दत्त बेटी त्रिशाला के पिता बने। ऐसा लगा जैसे नरगिस दत्त के जाने के बाद घर में वापस से खुशियां लौट आई हों। लेकिन किसे पता था ये खुशियां नहीं दत्त परिवार में कैंसर वापस लौटा था।

7/12

बेटी त्रिशाला

उस समय संजय दत्त 4 महीने की बेटी त्रिशाला और ऋचा के साथ दिल्ली में फंक्शन में शामिल होने गए थे। संजय को शूटिंग के लिए वापस लौटना था इसिये वो ऋचा को दिल्ली छोड़कर मुंबई के लिए रवाना हो गए।

8/12

एयरपोर्ट पर अनाउंसमेंट

संजय एयरपोर्ट पर ही पहुंचे थे कि तभी एक अनाउंसमेंट हुई। अनाउंसमेंट थी, मिस्टर संजय दत्त, आप जहां कहीं भी हैं। काउंटर पर पहुंचिए। संजय के लिए क्लिनिक से कॉल था जहां ऋचा अपने सिर के दर्द को डॉक्टर्स को दिखाने पहुंची थीं।

9/12

कैंसर

संजय समझ गए थे कि बात गंभीर है वो तुरंत क्लिनिक पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि पत्नी ऋचा को ट्यूमर हुआ है। एक्टर ने पूछा ये कैसा ट्यूमर है जिसके जवाब में डॉक्टर ने कहा कैंसर। बस यहीं दत्त परिवार के घर आई खुशियां दुख में बदल चुकी थीं।

10/12

इत्तेफाक

जिंदगी का सबसे बड़ा इत्तेफाक यही था कि जब संजय दत्ता ऋचा के ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे तो उन्हें उसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां कभी नरगिस दत्त का इलाज हुआ था। नाम था Sloan Kettering Hospital।

11/12

ऋचा की तीन सर्जरी

इलाज के दौरान ऋचा अमेरिका में अपने पेरेंट्स के देखरेख में ही रहीं। एक्टर की बहन प्रिया दत्त ने कुछ समय तक अमेरिका में रहकर भाभी और भतीजी त्रिशाला का ध्यान रखा। संजय दत्त भी शुरुआत में उनसे मिलने न्यूयॉर्क आते जाते रहे। इसी दौरान ऋचा की तीन सर्जरी हुईं।

12/12

दुनिया छोड़ गई ऋचा

इसी दौरान संजय और ऋचा का रिश्ता भी खत्म होता गया। इस रिश्ते का असर ऋचा की हेल्थ पर पड़ रहा था। अंत में 1996 में ऋचा ने अपनी आखिरी सांस ली। बेटी त्रिशाल को अपने पेरेंट्स के पास छोड़कर ऋचा दुनिया छोड़ चुकी थीं।