ranbir kapoor ramayan director also directed these amazing films, one hold biggest record read रणबीर की रामायण बनाने वाले नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की हैं ये धांसू फिल्में, एक के नाम है 2200 करोड़ का रिकॉर्ड
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनरणबीर की रामायण बनाने वाले नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की हैं ये धांसू फिल्में, एक के नाम है 2200 करोड़ का रिकॉर्ड

रणबीर की रामायण बनाने वाले नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की हैं ये धांसू फिल्में, एक के नाम है 2200 करोड़ का रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की रामायण बनाने वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इन शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया है। इस लिस्ट में एक फिल्म ऐसी भी है जिसके नाम 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड है। इस फिल्म का रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया।

Usha ShrivasSun, 12 April 2026 03:47 PM
1/8

नितेश तिवारी की फिल्में

डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले डेढ़ दशक से हिंदी फिल्मों का हिस्सा बने हुए हैं। नितेश ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखने के अलावा शानदार फिल्में डायरेक्ट की हैं।

2/8

चिल्लर पार्टी

नितेश तिवारी ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म चिल्लर पार्टी का डायरेक्शन किया था। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को IMDB पर 7.5 की रेटिंग मिली हुई है।

3/8

भूतनाथ रिटर्न

नितेश तिवारी ने साल 2014 में भूतनाथ रिटर्न बनाई। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन को डायरेक्ट किया है। IMDB पर फिल्म को 6.5 की रेटिंग मिली हुई है।

4/8

दंगल

बतौर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने देश की सबसे बड़ी फिल्म डायरेक्ट की। ये फिल्म थी आमिर खान की दंगल। फोगाट बहनों के जीवन पर बनी इस फिल्म को वर्ल्डवाइड ज्यादा पसंद किया गया। 2200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है। इस रिकॉर्ड को पिछले करीब 10 सालों में कोई दूसरी फिल्म नहीं तोड़ पाई। IMDB पर फिल्म को 8.3 की रेटिंग मिली हुई है।

5/8

छिछोरे

साल 2019 में नितेश तिवारी ने एक और शानदार फिल्म बनाई छिछोरे। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल निभाया था। श्रद्धा कपूर के काम को भी पसंद किया था। इस फिल्म को IMDB पर 8.3 की रेटिंग मिली हुई है।

6/8

बवाल

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर को लेकर नितेश तिवारी ने के और शानदार फिल्म बनाई बवाल। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया। IMDb पर इस फिल्म को 6.6 की रेटिंग मिली हुई है।

7/8

रामायण

अब नितेश तिवारी रणबीर कपूर के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म रामायण बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर ने तगड़ी मेहनत की है। रणबीर और साई पल्लवी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

8/8

रामायण 2

नितेश तिवारी की रामायण दो भागों में रिलीज की जाएगी। पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। वही दूसरी फिल्म अगले साल दिवाली पर आएगी। इस फिल्म के लिए कई ज्ञाताओं ने रिसर्च की है। उम्मीद है कि रामायण बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला पाएगी।