Rajpal Yadav To Sanjay Mishra Comedian Actors Play Serious Role In Movies And Win Everyone Heart राजपाल यादव से संजय मिश्रा तक, कॉमेडियन एक्टर्स ने सीरियस रोल से फैंस को चौंकाया; एक को देख डर गए थे दर्शक
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनराजपाल यादव से संजय मिश्रा तक, कॉमेडियन एक्टर्स ने सीरियस रोल से फैंस को चौंकाया; एक को देख डर गए थे दर्शक

राजपाल यादव से संजय मिश्रा तक, कॉमेडियन एक्टर्स ने सीरियस रोल से फैंस को चौंकाया; एक को देख डर गए थे दर्शक

आज हम आपको उन कॉमेडियन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सीरियस रोल करके सबको चौंकाया है। बताते हैं आपको उनके बारे में।

Sushmeeta SemwalSat, 11 April 2026 08:55 PM
1/8

इंडियन एक्टर्स

कई कॉमेडियन एक्टर्स ने दर्शकों का दिल हंसा-हंसाकर जीता है, लेकिन जब उन कॉमेडियन एक्टर्स ने सीरियस रोल किए तो दर्शकों को बड़े झटके लगे हैं।

2/8

संजय मिश्रा

संजय मिश्रा ने फिल्म वध और वध 2 में अपनी परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया। हमेशा सबको हंसाने वाले संजय ने इसमें ऐसा इन्टेंस परफॉर्म किया है कि अब तक जो उनकी कॉमेडी के दीवाने थे, वे अब उन्हें सीरियस रोल में और देखना चाहते हैं।

3/8

राजपाल यादव

राजपाल ने फिल्म मैं मेरी पत्नी और वो में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया था जो अपनी पर्सनैलिटी से काफी अनकम्फर्टेबल रहता है और जब उसकी शादी एक खूबसूरत लड़की से होती है तो वह हमेशा उसको लेकर शक करता है। इसमें राजपाल ने काफी सीरियस किरदार निभाया था।

4/8

मनोज पाहवा

मनोज पाहवा ने अपने करियर में हमेशा सभी को खूब हंसाया है। लेकिन फिल्म मुल्क में उनका सीरियस रोल देख सबके रोंगटे खड़े हो गए थे।

5/8

जावेद जाफरी

जावेद जाफरी भी जिन्होंने हमेशा कॉमेडी रोल किए हैं, उन्होंने फिल्म बैंग बैंग में विलन का किरदार निभाया था। एक ऐसा सीरियस रोल जो फैंस को खूब पसंद आया था।

6/8

विजय राज

विजय राज की कॉमेडी के तो सभी फैन हैं। वह जब स्क्रीन में आते हैं तो सबके चेहरे पर स्माइल आ जाती है, लेकिन फिल्म गंगुबाई काठियावाडी में विजय ने ऐसा किरदार निभाया था जिसे देखकर डर लग गया था।

7/8

बोमन ईरानी

बोमिन ईरानी वैसे ऐसे किरदार करते हैं जिससे चेहरे पर हंसी जरूर आती है। लेकिन फिल्म 3 इडियट्स और वेल डन अब्बा में बोमन ने काफी सीरियस किरदार निभाया था।

8/8

पंकज कपूर

पंकज कपूर ने टीवी शोज और कई फिल्मों में कॉमेडी रोल निभाए हैं। लेकिन फिल्म मकबूल और और दस में विलन बनकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया था।