raj kapoor cheated actor pran for money, after that incident they never work together राज कपूर ने पैसों के लिए अपने जिगरी दोस्त प्राण को दिया था धोखा, फिर दोबारा दोनों ने कभी नहीं किया साथ काम
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनराज कपूर ने पैसों के लिए अपने जिगरी दोस्त प्राण को दिया था धोखा, फिर दोबारा दोनों ने कभी नहीं किया साथ काम

राज कपूर ने पैसों के लिए अपने जिगरी दोस्त प्राण को दिया था धोखा, फिर दोबारा दोनों ने कभी नहीं किया साथ काम

बॉलीवुड एक्टर प्राण साब और राजकपूर के बीच गहरी दोस्ती हुआ करती थी। लेकिन राजकपूर ने अपने इस करीबी दोस्त के साथ विश्वासघात किया और उन्हें इतना बड़ा धोखा दिया जिसके बाद प्राण साब ने कभी साथ काम नहीं करने की कसम खा ली। 

Usha ShrivasMon, 29 Sep 2025 07:29 PM
1/9

एक्टर प्राण

बॉलीवुड एक्टर प्राण अपनी अनोखी स्क्रीन प्रेसेंस और जानदार एक्टिंग के लिए मशहूर थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उस समय में प्राण इकलौते ऐसे सपोर्टिंग एक्टर थे जो सबसे ज्यादा फीस लेते थे। उनकी फीस दे पाना कई प्रोड्यूसर के लिए महंगा पड़ता था।

2/9

दोस्ती

लेकिन दोस्ती यारी में कई बार प्राण साब फ्री में और कम पैसों में भी काम करने को तैयार हो जाते थे। इसी वजह से उन्हें कई बार धोखे का सामना करना पड़ा। इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्ममेकर में से एक राज कपूर ने भी उन्हें ऐसा धोखा दिया था जिसके बाद दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया।

3/9

राज कपूर

दरअसल, ये वो समय था जब राज कपूर 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के फ्लॉप होने के आर्थिक नुकसान से उबर रहे थे। इस फिल्म पर उन्होंने अपनी सारी जमापूंजी लगा दी थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई और उनका सारा पैसा डूब गया। उनके कर्जे में होने की भी खबर सामने आई।

4/9

बॉबी

राज कपूर ने हिम्मत कर एक बार फिर फिल्म बनाने की सोची। इस बार वो बेटे ऋषि कपूर को बतौर लीड एक्टर लॉन्च कर रहे थे। फिल्म थी 1973 में ‘बॉबी’। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाडिया ने डेब्यू किया था।

5/9

परिवार ने की मदद

राज कपूर ने जब बॉबी बनाई तो उनका बजट इतना नहीं था कि हर एक्टर को मोटी फीस दे सके। ऐसे में उनके परिवार और दोस्त यार मदद के लिए सामने आए। राज कपूर के साले प्रेमनाथ ने फिल्म में डिंपल कपाडिया के किरदार बॉबी के पिता का किरदार निभाया। वहीं साडू भाई प्रेम चोपड़ा ने एक छोटे से विलेन के रोल के लिए हां कर दी।

6/9

ऋषि कपूर के पिता

इसी बीच हीरो यानी ऋषि कपूर के पिता के रोल के लिए उस समय के दिग्गज एक्टर प्राण को लेने पर विचार किया गया। राज कपूर ने फिल्म में अहम किरदार निभाने के लिए उनसे बातचीत की और साफ किया कि वो उनकी उतनी फीस नहीं दे सकते।

7/9

1 रुपए फीस

दरअसल, उस समय करैक्टर आर्टिस्ट का किरदार निभाने के लिए प्राण साब 3 लाख रुपए फीस के रूप में लेते थे। लेकिन वो जानते थे कि राज पूर किस दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने राज कपूर से दोस्ती निभाते हुए सिर्फ 1 रुपए में फिल्म साइन की।

8/9

5.5 करोड़ का बिजनेस

लेकिन प्राण ने कहा कि अगर बॉबी बॉक्स ऑफिस पर चल गई तो राजकपूर को उनकी पूरी फीस देनी होगी। किस्मत चमकी और बॉबी बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई। 25 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 5.5 करोड़ का बिजनेस किया।

9/9

ऐसे दिया धोखा

ऐसे में राज कपूर को प्राण साब की फीस 3 लाख रुपए दे देनी चाहिए। लेकिन राज कपूर ने फिल्म हिट होने के बाद प्राण साब के पास सिर्फ 1 लाख का चेक भेज दिया। हालांकि, ये पैसा उन्होंने लिया नहीं और चेक वापस कर दिया। इसके बाद दोनों ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।