1/7ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि यश की पत्नी राधिका पंडित हैं। बता दें, आज यानी 7 मार्च को राधिका पंडित का जन्मदिन है। तो आइए आज के दिन आपको उनसे जुड़ी कुछ जानकारी देते हैं।

राधिका का जन्म आज ही के दिन बेंगलुरु में हुआ था। यूं तो एक्ट्रेस टीचर बनना चाहती थीं लेकिन, बी.कॉम की पढ़ाई के दौरान उनके एक दोस्त ने उन्हें कन्नड़ टीवी शो 'नंदा गोकुला' का ऑफर दे डाला और ऐसे उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

इस सीरियल के हिट होने के बाद उन्हें एक और टीवी सीरियल में कास्ट किया गया और यहीं से उनके नए सफर की शुरुआत हुई। उन्हें डायरेक्टर शशांक ने अपनी फिल्म 18th Cross और Mogginna Manasu में कास्ट किया।

बता दें, राधिका और यश की मुलाकात टीवी सीरियल 'नंदा गोकुला' के सेट पर ही हुई थी। इस सीरियल में राधिका के अपॉजिट यश को कास्ट किया गया था। इसके बाद, दोनों फिल्म Mogginna Manasu में भी नजर आए थे।

साथ काम करते-करते राधिका और यश की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों की यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, दोनों ने अपने इस रिश्ते की किसी को कानोंकान खबर नहीं होने दी थी।

काफी समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद दोनों ने साल 2016 में सगाई और फिर शादी कर ली थी।

आज के समय में दोनों बेटी आयरा और बेटे यथर्व के माता पिता हैं। यश और राधिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर करते हैं।
