1/10प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही फिल्मों की लिस्ट। हिंदी फिल्मों को पछाड़कर ये एक फिल्म छाई।

विष्णु विन्यासम नाम की एक तेलुगू फिल्म आई है जिसमें श्री विष्णु ने लीड रोल निभाया है। फिल्म का किरदार ज्योतिष विद्या और नूमेरोलॉजी में विश्वास रखता है। आगे फिल्म एक रोमांटिक टर्न लेती है। ये फिल्म आज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

प्राइम वीडियो पर आज क्रिस प्रैट की साइंस फिक्शन फिल्म छाई हुई। इस फिल्म की कहानी एक डिटेक्टिव की है जो अपनी पत्नी के मर्डर में खुद को AI जज के सामने बेगुना साबित करता है। फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार भी पिछले तीन हफ्तों से ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा है। फिल्म की कहानी एक रिटायर आर्मी ऑफिसर की है जो गुंडों से अकेले ही जंग लड़ता है। ये फिल्म आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

पुल्कित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म राहू केतु एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म की कहानी इन्हीं किरदार के इर्दगिर्द घूमती है। आज ये फिल्म नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

द हाउसमैड नाम की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म आई है। साइकोलॉजिकल थ्रिलर इस फिल्म को अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। आज ये फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

लॉकडाउन नाम की एक तमिल फिल्म पिछले दो हफ्तों से ट्रेंड में बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी लॉकडाउन के दौरान की है जब लीड किरदार अकेले स्ट्रगल कर रहा होता है। ये फिल्म आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

कपल फ्रेंडली नाम की फिल्म का क्रेज बढ़ता जा रहा है। फिल्म की कहानी शिवा की है जो एक इंटीरियर डिजाइनर है और एक टैक्सी ड्राईवर का भी काम करता है। वो एक लड़की के साथ लिव इन में रहने लगता है। ये फिल्म तेलुगू में नंबर 7 और तमिल भाषा में नंबर 10 ट्रेंड कर रही है।

माय लार्ड नाम की एक तमिल सोशल ड्रामा फिल्म प्राइम वीडियो पर आई है। फिल्म की कहानी माचिस फैक्ट्री में काम कर रहे लोग की है। ये फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

एजेंट जीटा एक स्पेनिश फिल्म है जिसमें 5 पूर्व स्पेनिश स्पिएस एक ऑपरेशन के लिए साथ आते हैं। ये फिल्म आज नंबर 9 ट्रेंड कर रही है।
