Pahlaj Nihalani Top 10 Superhit Movies List Aankhen Shola Aur Shabnam Andaz And More पहलाज निहलानी की टॉप 10 सुपाहिट फिल्में, लिस्ट में शामिल है गोविंदा की तीन मूवीज, देखें पूरी लिस्ट
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनपहलाज निहलानी की टॉप 10 सुपाहिट फिल्में, लिस्ट में शामिल है गोविंदा की तीन मूवीज, देखें पूरी लिस्ट

पहलाज निहलानी की टॉप 10 सुपाहिट फिल्में, लिस्ट में शामिल है गोविंदा की तीन मूवीज, देखें पूरी लिस्ट

76 साल की उम्र में पहलाज ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने हर किसी को गहरा सदमा दिया है। आज हम आपको पहलाज निहलानी की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaThu, 4 June 2026 01:16 PM
1/11

पहलाज निहलानी की टॉप 10 सुपाहिट फिल्में

फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 साल की उम्र में पहलाज ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने हर किसी को गहरा सदमा दिया है। आज हम आपको पहलाज निहलानी की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी धाक जमाई है। तो चलिए डालते हैं उन फिल्मों की लिस्ट...

2/11

आंखें (1993)

पहलाज की हिट फिल्मों में 'आंखें' का नाम शामिल है। ये एक कल्ट कॉमेडी-एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था। मूवी में गोविंदा और चंकी पांडे लीड रोल में थे। 'आंखें' फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी।

3/11

शोला और शबनम (1992)

इस लिस्ट में गोविंदा की एक और फिल्म 'शोला और शबनम' भी शामिल है। मूवी में गोविंदा के साथ एक्ट्रेस  दिव्या भारती लीड रोल में थीं।  डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने गोविंदा के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। ये एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

4/11

इल्जाम (1986)

'इल्जाम' में गोविंदा और नीलम लीड  रोल में थे। ये उनके करियर की पहली बड़ी हिट थी। इस एक्शन-डांस फिल्म के जरिए गोविंदा ने बॉलीवुड में एक सफल शुरुआत की थी।

5/11

अंदाज (1994)

डेविड धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'अंदाज' में अनिल कपूर, जूही चावला और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

6/11

पाप की दुनिया (1988)

सनी देओल, चंकी पांडे और नीलम अभिनीत यह एक्शन फिल्म 'पाप की दुनिया' बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

7/11

आग का गोला (1989)

'आग का गोला' एक एकशन-थ्रिलर मूवी है। इसमें सनी देओल और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और व्यावसायिक रूप से सफल रही थी।

8/11

आंधी-तूफान (1985)

'आंधी-तूफान' में शशि कपूर, हेमा मालिनी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों से सजी यह एक्शन फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी।

9/11

हथकड़ी (1982)

इस मल्टी-स्टारर एक्शन फिल्म 'हथकड़ी' में संजीव कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। यह उनकी शुरुआती सफल फिल्मों में से एक थी।

10/11

फर्स्ट लव लेटर (1991)

विवेक मुशरान और मनीषा कोइराला अभिनीत म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'फर्स्ट लव लेटर' के गाने बहुत लोकप्रिय हुए थे।

11/11

मिट्टी और सोना (1989)

चंकी पांडे और नीलम स्टारर फिल्म 'मिट्टी और सोना' को काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म साबित हुई थी।