1/8OTT Releases: इस वक्त हर तरफ 'धुरंधर 2' बवाल मचा रही है। ऐसे में अगर आप थिएटर जाने से कतराते हैं तो निराश न हों। ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास है। इस वीक ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की सुनामी आ चुकी है। इस हफ्ते ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बढ़िया प्रोजेक्ट्स स्ट्रीम हो चुके हैं, जिसे आप घर बैठकर आराम से एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर...

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' थिएटर रिलीज के बाद अब ये ओटीटी आ गई है। ये फिल्म 20 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है।

दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा स्टारर 6 एपिसोड वाली सोशल ड्रामा सीरीज 'चिरैया' 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म मैरिटल रेप और घरेलू हिंसा जैसे सेंसिटिव मुद्दों पर रोशनी डालती है।

मलयालम क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'कासरगोड एम्बेसी' 20 मार्च को जी5 पर स्ट्रीम हो गई है। इस मूवी में कासरगोड के दो चचेरे भाइयों की कहानी पर बनी है, जो अपने अंकल के गलत बिजनेस में फंस जाते हैं।

'पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन' एक कल्ट क्लासिक फिल्म है। ये फिल्म साल 1940 के दशक में, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की कहानी को दर्शाती है। यह एक रिटायर्ड टॉमी शेल्बी (सिलियन मर्फी) की कहानी है। ये सीरीज 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।

सौमिक सेन की निर्देशित जैज सिटी एक बंगाली हिस्टोरिकल थ्रिलर सीरीज है। ये सीरीज 10 एपिसोड की है। ये सीरीज 1970 के दशक के कलकत्ता के जासूसों, क्रांतिकारियों और संगीतकारों पर केंद्रित है। यह 1971 के कोलकाता में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध पर आधारित है। इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं, जो 19 मार्च को आ चुकी है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर आई पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फैंटसी-कॉमेडी फिल्म 'राहु केतु' आपको हंसाने वाली है। फिल्म में एक बार फिल्म से पुलकित और वरुण की जोड़ी बवाल मचा रही है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'जटाधारा' के ओटीटी रिलीज का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। ये सीरीज 20 मार्च को
