1/10एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए मार्च का महीने बेहद खास होने वाला है। मार्च 2026 में प्राइम वीडियो पर मनोरंजक फिल्मों और सीरीज की धूम रहेगी। आज हम आपको मार्च में रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखें पूरी लिस्ट...

अमेजन प्राइम वीडियो पर 4 मार्च, 2026 में 'यंग शर्लक' (Young Sherlock) सीरीज रिलीज हो रही है। ये एक फेमस जासूस शर्लक होम्स के शुरुआती जीवन पर आधारित है, जहां एक यंग शर्लक खुद को एक हत्या के मामले में फंसा हुआ पाता है, जो उसकी स्वतंत्रता और जिंदगी को हमेशा के लिए बदल देता है।

स्कार्पेटा 11 मार्च, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। एमी पुरस्कार के लिए नामांकित लेखिका, कार्यकारी निर्माता और शो रनर लिज सार्नोफ ( बैरी , लॉस्ट ) की रचना 'स्कार्पेटा ' एक रोंगटे खड़े कर देने वाला क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी दो अलग-अलग समय रेखाओं में घटित होती है।

UPSC की तैयारी, संघर्ष और दोस्ती पर आधारित इस सीरीज को लोगों ने खूब प्यार दिया। इसकी सबसे खास बात यही कि इसमें प्यार,इमोशन,चुनौती,तकलीफ सभी चीजों को बहुत बैलेंस दिखाया गया जिसकी वजह से ये यंग ऐज ग्रुप के लोगों के बीच पॉपुलर है। ये सीरीज 13 मार्च को रिलीज हो चुकी है।

इनविंसिबल के पिछले तीनों सीजन को काफी पसंद किया जाता है। पहले तीन एपिसोड 18 मार्च, 2026 को प्रीमियर होने वाले हैं, जिसके बाद 22 अप्रैल, 2026 तक साप्ताहिक रिलीज होंगी।

जॉर्डन, लेब्रॉन, कोबी, कैंडिस और शाक, इन दिग्गजों के नाम रोशन होने से पहले, उन्हें एक ही मैदान पर खुद को साबित करना पड़ा। इसका निर्माण 2022 में शुरू हुआ और इसमें 2022 और 2023 के खेलों के साथ-साथ इस आयोजन के अन्य ऐतिहासिक क्षणों को भी शामिल किया गया है। ये शो 19 मार्च को स्ट्रीम के लिए तैयार है।

ज्यूरी ड्यूटी प्रेजेंट्स: कंपनी रिट्रीट एक कॉमेडी डॉक्यूमेंट्री है। ये 20 मार्च को स्ट्रीम के लिए तैयार।

प्रिटी लिथल एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जिसमें पांच बैले डांसर एक सुनसान जंगल में फंस जाती हैं और सड़क किनारे एक सुनसान सराय में शरण लेती हैं। उन्हें वर्षों के कठोर प्रशिक्षण को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना होगा। ये 25 मार्च को स्ट्रीम के लिए तैयार।

वंडर प्रोजेक्ट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की बाइबल पर आधारित ड्रामा सीरीज हाउस ऑफ डेविड का दूसरा सीजन डेविड और गोलियथ के बीच युद्ध के बाद की घटनाओं और डेविड के सिंहासन पर बैठने की कहानी बताता है। ये 27 मार्च को स्ट्रीम के लिए तैयार।

डेडलॉक में में जासूस डल्सी कॉलिन्स और एडी रेडक्लिफ डार्विन में एडी के पूर्व पुलिसिंग पार्टनर बुशी की मौत की जांच करने आए हैं। हालांकि, उनकी योजना जल्द ही तब बदल जाती है जब बारा क्रीक नामक एक दूरदराज के कस्बे में शरीर का एक हिस्सा मिलता है। ये सीरीज 20 मार्च को रिलीज होगी।
