Netflix Top 10 Trending web series If Wishes Could Kill no 1 glory season 2 maamla legal hai the great indian kapil show नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे ये 10 शोज, नंबर-1 पर है ये हॉरर सीरीज, देख कलेजा आ जाएगा मुंह में, फटाफट देख डालें इन्हें
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे ये 10 शोज, नंबर-1 पर है ये हॉरर सीरीज, देख कलेजा आ जाएगा मुंह में, फटाफट देख डालें इन्हें

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे ये 10 शोज, नंबर-1 पर है ये हॉरर सीरीज, देख कलेजा आ जाएगा मुंह में, फटाफट देख डालें इन्हें

हम आपको नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे टॉप 10 शोज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग शोज के बारे में...

Priti KushwahaSat, 9 May 2026 03:20 PM
1/11

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे ये 10 शोज

Netflix Top 10 Trending Web Series: नेटफ्लिक्स पर इस वीक कई नए और पुराने शोज ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, हम आपको नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे टॉप 10 शोज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग शोज के बारे में...

2/11

इफ विशेज कुड किल

इफ विशेज कुड किल एक आठ-एपिसोड की ड्रामा है, जिसमें स्कूल के कुछ दोस्त एक जानलेवा ऐप के चक्कर में फंस जाते हैं। गिरिगो नाम का यह ऐप इच्छाएं पूरी करता है। बस किसी को अपना नाम और जन्मतिथि दिखाते हुए अपनी इच्छा का एक वीडियो रिकॉर्ड करके भेजना होता है, और उनकी इच्छा पूरी हो जाती है। नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज पहले नंबर पर है।

3/11

ग्लोरी सीजन 1

ग्लोरी सीजन 1 एक हिंदी भाषा की स्पोर्ट्स-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है, जो 1 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में दिव्येंदु, पुलकित सम्राट और सुविंदर विक्की मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो शक्तिगढ़ में बॉक्सिंग की दुनिया और बदले की कहानी को दर्शाते हैं। लिस्ट में ये सीरीज दूसरे पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

4/11

मामला लीगल है सीजन 2

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की कॉमेडी शोज मामला लीगल है का दूसरा सीजन 2 का नया एपिसोड हाल ही में रिलीज हुआ। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। ये शो नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं फैमिली के साथ देखने के लिए ये शो परफेक्ट चॉइस है।

5/11

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन काफी धमाकेदार रहा। ये शो 20 दिसंबर 2025 को Netflix पर शुरू हुआ था और 14 मार्च 2026 को खत्म। इसमें कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह सहित मुख्य कलाकार शामिल थे, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने पहले एपिसोड की शोभा बढ़ाई। लिस्ट में कपिल शर्मा चौथे नंबर पर हैं।

6/11

मैन ऑन फायर सीजन 1

मैन ऑन फायर सीजन 1 इस एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें याह्या अब्दुल मतीन II ने शानदार अभिनय किया है। ये फिल्म एक निराश, शराबी पूर्व सीआईए अधिकारी से अंगरक्षक बने व्यक्ति (वाशिंगटन) की कहानी है, जो मैक्सिको सिटी में अपने संरक्षण में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची (फैनिंग) के अपहरण के बाद हिंसक प्रतिशोध की होड़ में जुट जाता है। ये सीरीज पांचवें नंबर है।

7/11

रॉ 2026

'रॉ 2026' नेटफ्लिक्स की शानदार सीरीज है। इसकी शुरुआत ब्रुकलिन में 'स्ट्रेंजर थिंग्स' क्रॉसओवर स्पेशल के साथ हुई। मई 2026 की मुख्य घटनाओं में जेकब फाटू द्वारा रोमन रेंस पर हमला, ओबा फेमी द्वारा ब्रॉक लेसनर को हराना (रेसलमेनिया 42) और बैकलैश 2026 की तैयारी शामिल है। ये सीरीज छठे नंबर पर है।

8/11

सोल्ड आउट ऑन यू

'सोल्ड आउट ऑन यू' एक दक्षिण कोरियाई ड्रामा है, जिसमें 20 साल के उन युवाओं की कहानी बताता है जो पहली बार आजादी और जिम्मेदारियों का अनुभव करते हुए अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करते हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स की लिस्ट में सातवें पर है।

9/11

तस्करी: द स्मगलर्स वेब

इमरान हाशमी और जोया अफरोज की सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है। ये सीरीज 8वें  नंबर पर ट्रेंड कर रही है। वहीं इस सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी और जोया अफरोज के साथ-साथ अनुराग सिन्हा भी लीड रोल में हैं।

10/11

मामला लीगल है सीजन 1

रवि किशन का कॉमेडी शो मामला लीगल है का पहली सीजन भी लिस्ट में शामिल है। ये शो नेटफ्लिक्स पर 9वें नंबर पर है।

11/11

स्ट्रेंजर थिंग्स टेल्स फ्रॉम 85 सीजन 1

स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85 एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन टेलीविजन श्रृंखला है और नेटफ्लिक्स की स्ट्रेंजर थिंग्स का स्पिन-ऑफ है ।  ये शो नेटफ्लिक्स पर 10वें नंबर पर है।