1/11नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग की इस वीक की लिस्ट बेहद ही मजेदार है। जी हां, नेटफ्लिक्स पर कुछ फिल्में जो थिएटर पर भले ही फीकी रहीं वो अब ओटीटी पर रिलीज होते ही छा गई हैं। आज हम आपको नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कब्जा जमा रखा है और ट्रेंड कर रही हैं। बता दें कि इस लिस्ट से इस बार मर्दानी गायब हो चुकी है तो चार हफ्तों से लगातार कब्जा जमाए थी।

एपेक्स एक इंटेंस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो 24 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में चार्लीज थेरॉन और टैरोन एगर्टन मुख्य भूमिकाओं में हैं। बाल्टासर कोर्माकुर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में फंसी एक महिला की कहानी है, जो एक शातिर शिकारी से अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती है। एपेक्स नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

राकासा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। तेलुगु की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार राकासा की कहानी एक पुराने 'ब्रह्म राक्षस' और एक गांव के रहस्यमयी श्राप के इर्द-गिर्द घूमती है। इस तेलुगु फिल्म में संगीत सोभन, नयन सारिका, वेन्नेला किशोर, गेटअप श्रीनु, ब्रह्माजी और तनिकेला भरणी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को निहारिका कोनिडेला ने प्रोड्यूस किया है और मनासा शर्मा ने डायरेक्ट किया है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म दूसरे नंबर पर है।

'दो दीवाने शहर में' साल 2026 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मुंबई के शहरी माहौल में दो सामाजिक रूप से अजीब युवाओं की प्रेम कहानी और आत्म-खोज को दर्शाती है। यह 17 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। लिस्ट में ये फिल्म नंबर 3 पर है।

नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर यूथ है। तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ये फिल्म फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-4 की कुर्सी पर कब्जा बनाए हुए है।

बाइकर एक भारतीय तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो अभिलाष रेड्डी कंकारा द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर- 5 कुर्सी पर कब्जा बनाए हुए है।

नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जिस मूवी का भौकाल टाइट है, उसका नाम टोस्टर है। ये फिल्म नंबर- 6 पर ट्रेंड कर रही है। मूवी में पत्रलेखा, सान्या मल्होत्रा, सीमा पाहवा जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को राजकुमार राव ने प्रोड्यूस किया है।

उस्ताद भगत सिंह साल 2026 की इंडियन तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और माइथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित है। मूवी में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म सातवें नंबर पर है।

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 8वें पर है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। आदित्य धर की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

'स्वैप्ड' 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में जोन रयान, कैमडेन ब्रूक्स, माइकल बी. जॉर्डन और जूनो टेम्पल ने अभिनय किया है। इस मूवी की कहानी की बात करें तो इसमें जंगल का एक नन्हा जानवर और एक शानदार चिड़िया आपस में शरीर बदल लेते हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी जिंदगी के सबसे रोमांचक सफर में जिंदा रहने के लिए एक-दूसरे का साथ देना पड़ता है।

तू या मैं 2026 की एक हिंदी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो 13 फरवरी को Netflix पर रिलीज हुई। यह फिल्म, 2018 की थाई फिल्म 'द पूल' का रीमेक है। इसमें आदर्श गौरव, शनाया कपूर, पारुल गुलाटी, और राजेंद्र गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसने चौथे पर अपनी पकड़ बना रखी है।
