1/7'ट्रोल' (2022) नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है। यही कारण है कि बहुत सारे लोगों ने ये फिल्म नहीं देखी है। आइए आपको इस फिल्म की खूबियां और खामियां बताते हैं।

ये नॉर्वेजियन मॉन्स्टर फिल्म है जो नॉर्वे की लोककथाओं पर आधारित है। रिलीज के पहले 91 दिनों में फिल्म को करीब 103 मिलियन यानी 10.3 करोड़ व्यूज मिले। यही वजह है कि ये नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

जब साल 2022 में ये फिल्म रिलीज हुई थी तब ये फिल्म दुनिया के 93 देशों में टॉप-10 में ट्रेंड कर रही थी।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका VFX और विजुअल स्केल है। फिल्म का बजट कम था, लेकिन फिर फिल्म का हर एक सीन्स इम्प्रेसिव है।

कुछ क्रिटिक्स का कहना है कि इस फिल्म कहानी बहुत अलग या नई नहीं है। इसकी कहानी गॉडज़िला और किंग कांग जैसी क्लासिक मॉन्स्टर फिल्मों से मिलती-जुलती है।

फिल्म की सफलता को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने इसका सीक्वल 'ट्रोल 2' भी रिलीज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए पूरी ट्रोल ट्राएलॉजी बनाने पर काम चल रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि जहां आईएमडीबी ने 'ट्रोल' को 5.8 रेटिंग दी है। वहीं रोटन टोमैटोज ने इसे 90% रेटिंग दी है।
