netflix 10 trending films, this film beats yami gautam haq, akhanda 2 mardaani यामी गौतम की हक को पीछे छोड़ ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, आज ट्रेंड कर रही हैं 10 फिल्में
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनयामी गौतम की हक को पीछे छोड़ ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, आज ट्रेंड कर रही हैं 10 फिल्में

यामी गौतम की हक को पीछे छोड़ ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, आज ट्रेंड कर रही हैं 10 फिल्में

आज शनिवार को नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में देशभर में देखी जा रही हैं। सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्में आज ट्रेंड कर रही हैं। खास बात ये है कि इस एक फिल्म ने यामी गौतम स्टारर हक को पीछे छोड़ नंबर 1 पर अपनी जगह बना ली है। जानिए आज ट्रेंड होने वाली फिल्मों की लिस्ट-

Usha ShrivasSat, 17 Jan 2026 12:16 PM
1/10

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं ये 10 फिल्में

आज नेटफ्लिक्स पर ये 10 शानदार फिल्में छाई हुई है। इस एक फिल्म ने सबको पीछे छोड़ दिया

2/10

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे 2 थिएटर के बाद अब नेटफ्लिक्स पर ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है। इस बार फिल्म में आर माधवन ने अपनी एक्टिंग से कमाल कर दिया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

3/10

हक

शाह बानो केस पर आधारित फिल्म हक इस समय चर्चाओं में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई और छा गई है। यामी गौतम और इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस तारीफें बटोर रही है। हालांकि, आज ये फिल्म अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म से पिछड़ गई और नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/10

अखंडा 2

तेलुगू फिल्म अखंडा 2 सुर्ख़ियों में बनी हुई है। फिल्म अपनी अनोखी कहानी की वजह से पहले भी तारीफें बटोर चुकी है। अब नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

5/10

The RIP

अमेरिकन एक्शन थ्रिलर फिल्म The RIP भी ऑडियंस के बीच पसंद की जा रही है। इस फिल्म में मैट डेमन, बेन, स्टीव येउन, टेयना टेलर ने काम किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

6/10

एको

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मलयालम फिल्म एको बनी हुई है। फिल्म की कहानी अनोखी है। केरल और मलेशिया के कुत्तों की ब्रीड पर बेस्ड है। कहानी में सस्पेंस है जो ऑडियंस को अपने से बांधे रखे हुए है। एको आज नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

7/10

मर्दानी और मर्दानी 2

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी और मर्दानी 2 नेटफ्लिक्स पर नंबर 6 और 7 पर ट्रेंड कर रही है। हाल में मर्दानी 3 का ट्रेलर सामने आया था जिसके बाद से ये रानी की ये दोनों फिल्में ट्रेंड में हैं। इस 31 जनवरी को वो फिर से मर्दानी 3 से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक भी देने वाली हैं।

8/10

पीपल वी मीट ऑन वेकेशन

इंग्लिश फिल्म पीपल वी मीट ऑन वेकेशन के मस्ती से भरी मजेदार फिल्म है जो नेटफ्लिक्स ऑडियंस को पसंद आ रही है। फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है

9/10

सिंगल सलमा

हुमा कुरैशी की सिंगल सलमा एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सलमा पर शादी का प्रेशर है। लेकिन जब वो लंदन ट्रिप पर जाती है तो उसके लिए शादी के मायने बदल जाते हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

10/10

रिवाल्वर रीटा

रिवाल्वर रीटा की कहानी मजेदार है। एक लड़की का बैग चोरी हो जाता है और उस बैग और चोर को पकड़ने की कहानी है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब चोर को चोरी किए हुए बैग से रिवाल्वर मिलती है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।