1/8साउथ के सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर आज बुधवार को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजामौली की फिल्म RRR के बाद जूनियर एनटीआर नेशनल फेम बन गए थे। हालांकि साउथ में उनकी लोकप्रियता शुरू से ही काफी ज्यादा रही है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानेंगे जूनियर एनटीआर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें, जो आपको शायद ही पहले पता रही होंगी।

कम लोग जानते हैं कि जूनियर एनटीआर का असली नाम तारक रामाराव है। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले एन. टी. रामाराव (NTR) के पोते हैं।

जूनियर एनटीआर ने एक्टिंग की दुनिया में अपना सफर बहुत कम उम्र में ही शुरू कर दिया था। साल 1997 में आई धार्मिक फिल्म 'रामायणम' में उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने उन्होंने बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।

जूनियर एनटीआर ने इंडस्ट्री में बतौर लीड हीरो अपनी शुरुआत साल 2001 में की थी। वह पहली बार फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' में बतौर लीड हीरो नजर आए थे। इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म 'सिम्हाद्री' जिसने साउथ सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। जब जूनियर एनटीआर ये सब कमाल कर रहे थे, तब उनकी उम्र सिर्फ 20 साल थी।

कम लोग जानते हैं कि जूनियर एनटीआर सिर्फ एक्टिंग में ही मास्टर नहीं हैं। वह एक क्लासिकल कुचिपुड़ी डांसर हैं और उन्होंने बचपन में इसके कई स्टेज शो किए हैं। जूनियर एनटीआर को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन डांसर्स में गिना माना जाता है। अब आप समझ पाए कि RRR के नाटु नाटु सॉन्ग में वो एनर्जी कहां से आई थी।

राजामौली के निर्देशन में बनी जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR अपने गाने की वजह से ऑस्कर के लिए गई थी। फिल्म के गाने 'नाटु नाटु' में राम चरण के साथ उनके डांस ने भी ऑस्कर जीता।

जूनियर एनटीआर सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करते, बल्कि वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

एक्टिंग और सिंगिंग के बाद जैसे शायद कुछ करना बाकी रह गया था। जूनियर एनटीआर ने बतौर होस्ट भी बहुत अच्छा काम किया है। रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' (तेलुगू) और 'कौन बनेगा करोड़पति' के तेलुगु वर्जन को उन्होंने होस्ट किया था। इन दोनों ही शोज को दमदार टीआरपी मिली।
