jio hotstar best fantasy action films, the fountain, fantastic beasts, beauty and the beast and imdb rating जियो हॉटस्टार पर देखिए ये शानदार फैंटसी एक्शन ड्रामा फिल्में, शानदार विजुअल्स, जबरदस्त कहानी बना देगी दिन
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनजियो हॉटस्टार पर देखिए ये शानदार फैंटसी एक्शन ड्रामा फिल्में, शानदार विजुअल्स, जबरदस्त कहानी बना देगी दिन

जियो हॉटस्टार पर देखिए ये शानदार फैंटसी एक्शन ड्रामा फिल्में, शानदार विजुअल्स, जबरदस्त कहानी बना देगी दिन

जियो हॉटस्टार पर शानदार फैंटसी एक्शन ड्रामा फिल्म अवेलेबल हैं। खूबसूरत विजुअल्स, जबरदस्त स्टोरीलाइन और दमदार परफॉरमेंस आपको खुश कर देगी। अगर फैंटसी एक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये लिस्र आपके लिए ही है। कुछ फिल्में तो फ्री में देख सकते हैं। 

Usha ShrivasTue, 14 April 2026 05:15 PM
1/8

बेस्ट फैंटसी ड्रामा फिल्में

शानदार फैंटसी ड्रामा फिल्में आपको अलग ही दुनिया की सैर करवाती है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेस्ट मूवीज का कलेक्शन लेकर आए हैं जो आपका दिमाग हिला देंगी।

2/8

द फाउंटेन

साल 2006 में एक फिल्म आई थी द फाउंटेन। इस फिल्म की कहानी एक परफेक्ट फैंटसी ड्रामा है जिसमें पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर के लीड कैरेक्टर को देखा जा सकता है। शानदार विजुअल्स। इस फिल्म को IMDb पर 7 की रेटिंग मिली है। हालांकि, ये फिल्म हिंदी में अवेलेबल नहीं है।

3/8

डंजन्स एंड ड्रैगन्स ऑनर अमंग थीफ्स

साल 2023 में एक शानदार फिल्म आई थी डंजन्स एंड ड्रैग्स ऑनर अमंग थीफ्स। इस फिल्म की कहानी एक थीफ और उसकी टीम पर बेस्ड है जो एक बड़ी चोरी करने निकलते हैं। इस दौरान उन्हें ड्रैगन मिलते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली हुई है।

4/8

जिम बटन एंड लूप द इंजन ड्राइवर

जिम बटन एंड ल्यूक द इंजन ड्राइवर नाम की फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म की कहानी एक जिम नाम के लड़के और आइलैंड में रह रहे एक ड्राइवर पर बेस्ड है। दोनों समुंद्र पार कर एक जर्नी पर निकल पड़ते हैं। यहां जो होता है वो आंखों को सुकून देता है। इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं। IMDb पर 6.3 की रेटिंग मिली हुई है।

5/8

ब्यूटी एंड द बीस्ट

साल 2014 में आई फिल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट। इस फिल्म की कहानी एक मर्चेंट के महल में गायब होने पर बेस्ड है। उसकी बेटी अपने पिता की तलाश में महल में आती हैं जहां उसकी मुलाजत बीस्ट से होती है। इस फिल्म को IMDb पर 6.4 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर फ्री में हिंदी में देखा जा सकता है।

6/8

वाटरवर्ल्ड

साल 1995 में आई एक फिल्म वाटरवर्ल्ड जिसकी कहानी पानी में रहने वाली एक दुनिया पर बेस्ड है। इस फिल्म में एक ऐसा आदमी होता है जो आधा मछली और आधा जमीन पर रहने वाला इंसान होता है। इस फिल्म की कहानी आपको हिलने नहीं देगी। इस फिल्म को IMDb पर 6.3 की रेटिंग मिली हुई है।

7/8

जॉन कार्टर

साल 2012 में आई फिल्म जॉन कार्टर लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इसकी कहानी एक ऐसे सोल्जर की है जो गलती से मार्स पर पहुंच जाता है। इस अलग दुनिया में अलग तरह की वॉर होती हैं जो देखने में शानदार है। इस फिल्म को IMDb पर 6.6 की रेटिंग मिली हुई है।

8/8

फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंड देम

अगर आपको हैरी पॉटर पसंद आई थी तो ये कहानी भी आपके लिए हैं। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म की न्यूट स्कमेंडर की है जिसके मैजिकल सूटकेस से सारे क्रेएचर बाहर आ जाते हैं। इस मजेदार कहानी को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है।