If Ramanand Sagar directed Ranbir Kapoor Sai Pallavi In His Iconic Show Ramayana AI imagines Rama Sita PIcs Viral क्या हो अगर रामानंद सागर, रणबीर-साई को करें डायरेक्ट? ‘रामायण’ की AI तस्वीरों में राम-सीता को देख फैंस हुए खुश
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनक्या हो अगर रामानंद सागर, रणबीर-साई को करें डायरेक्ट? ‘रामायण’ की AI तस्वीरों में राम-सीता को देख फैंस हुए खुश

क्या हो अगर रामानंद सागर, रणबीर-साई को करें डायरेक्ट? ‘रामायण’ की AI तस्वीरों में राम-सीता को देख फैंस हुए खुश

नितेश तिवारी की रामायण के सामने एक मुश्किल चुनौती होगी। वो ये कि उन्हें रामानंद सागर के उस जबरदस्त टीवी शो, 'रामायण' के ऊंचे स्टैंडर्ड को मैच करना होगा, जिसने अपने जमाने में इतिहास रच दिया था।

Priti KushwahaSat, 4 April 2026 06:21 PM
1/8

रामायण

नितेश तिवारी इन दिनों अपनी बिग बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सुपरस्टार्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

2/8

रामायण के कास्ट

फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश और सनी देओल हनुमान का रोल निभाते नजर आएंगे।

3/8

नितेश तिवारी की रामायण के सामने एक मुश्किल चुनौती

ऐसे में अब नितेश तिवारी की रामायण के सामने एक मुश्किल चुनौती होगी। वो ये कि उन्हें रामानंद सागर के उस जबरदस्त टीवी शो, 'रामायण' के ऊंचे स्टैंडर्ड को मैच करना होगा, जिसने अपने जमाने में इतिहास रच दिया था। यह शो, जो 1987-88 में दूरदर्शन पर दिखाया गया था।

4/8

नए पुराने रामायण की शानदार तस्वीरें

ऐसे में अब रामायण का टीजर रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद, कुछ डिजिटल आर्टिस्ट्स ने AI का इस्तेमाल करके नितेश तिवारी की फिल्म के कलाकारों को उस पुराने टीवी शो के अंदाज में दिखाया। इंटरनेट पर लोगों को यह आइडिया बहुत पसंद आ रहा है।

5/8

AI जनरेटेड तस्वीरें

शुक्रवार को, सिद्धांत अभिषेक (इंस्टाग्राम पर @myinternetiscrazy)  ने इस प्लेटफॉर्म पर एक कैरोसेल पोस्ट शेयर किया, जिसमें रामायण फिल्म की AI-जनरेटेड तस्वीरें थीं। इस तस्वीर में रणबीर और साई पल्लवी राज महल में बैठे नजर आ रहे हैं।

6/8

स्वयंवर का सीन

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई दूसरी तस्वीर स्वयंवर की है। जब श्रीराम ने धनुष तोड़ा था। असल में ये सीन रामानंद सागर से लिया गया है, जब अरुण गोविल ने धनुष तोड़ा था। इसमें उनकी जगह रणबीर नजर आ रहे हैं।

7/8

राजसी वस्त्र त्याग वनवासी रूप में दिखे

ये वनवास की तस्वीर है, जिसमें रणबीर और साई राजसी वस्त्र त्यागे भगवा रंग के वस्त्रों में नजर आ रहे हैं।

8/8

एक फ्रेम में दिखे तीनों

आखिरी तस्वीर में राम, सीता और लक्ष्मण नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्टर कर सिद्धांत ने कैप्शन में बस इतना लिखा है, "रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रणबीर और साई पल्लवी।"