1/11गोविंदा ने पिछले कुछ सालों से लगातार फ्लॉप और डिजास्टर फिल्में ही दे रहे हैं। उम्मीद है आने वाले समय में एक्टर को नए और अच्छे प्रोजेक्ट्स में देखा जाएगा जो उनकी ऑडियंस को भी पसंद आए।

गोविंदा की आखिरी फिल्म रंगीला राजा सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। IMDB पर फिल्म को 1.9 की रेटिंग के साथ डिजास्टर बताया गया है। ये एक्टर की आखिरी फिल्म थी जिसे ऑडियंस ने पसंद नहीं किया। अभी एक्टर नई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।

वरुण शर्मा के साथ उनकी फिल्म फ्राई डे भी ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई। इस फिल्म को गोविंदा के करियर की खराब फिल्म बताया गया था। फिल्म को IMDB पर 5.3 की रेटिंग दी गई है।

फिल्म में गोविंदाACP रविंदर वर्मा के किरदार में नजर आए थे। लेकिन हीरो टाइटल के बाद भी ये फिल्म डिजास्टर निकली। IMDB पर फिल्म को 2.3 की रेटिंग मिली है।

सैफ अली खान और रणवीर शौरी के साथ फिल्म हैपी एंडिंग में एक्टर अपनी परफॉरमेंस से इम्प्रेस नहीं कर पाए। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। IMDB पर फिल्म को 5.4 की रेटिंग मिली है। इसके बाद सैफ अली खान के साथ दोबारा काम करते नहीं दिखे गोविंदा।

कम ही लोग जानते होंगे कि गोविंदा ने मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म दीवाना मैं दीवाना की थी। हालांकि, ये फिल्म थिएटर पर कब आई और कब गई किसी को पता नहीं चला। फिल्म को IMDB पर 2.6 की रेटिंग मिली है।

गोविंदा, सुनील शेट्टी, श्वेता भरद्वाज, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह और प्रेम चोपड़ा जैसे एक्टर्स के बावजूद ये फिल्म एक्टर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप थी। फिल्म को IMDB पर 3.5 की रेटिंग मिली हुई है। फिल्म डिजास्टर थी।

गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में नॉटी एट 40 नाम की भी ये फिल्म की है जो डिजास्टर थी। इस फिल्म में शक्ति कपूर, अनुपम खेर, युविका चौधरी जैसे एक्टर्स थे। फिल्म को IMDB पर 2.7 की रेटिंग मिली हुई है।

गोविंदा ने आफताब शिवदासानी, उपेन पटेल, सलिना जेटली के साथ फिल्म मनी है तो हनी में काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। IMDB पर फिल्म को 2.9 की रेटिंग मिली हुई है।

गोविंदा ने रवीना टंडन और महिमा चौधरी के साथ एक एंटरटेनर फिल्म सैंडविच बनाई थी। दो बीवियों की इस कहानी को ऑडियंस ने खास पसंद नहीं किया और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हो गई। IMDB पर फिल्म को 5.6 की रेटिंग मिली हुई है।

गोविंदा ने फिल्म एक्ट्रेस रंभा के साथ फिल्म में काम किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसी सास की होती है जो बहू से बेटे की उम्मीद लगाती है। इस फिल्म को ऑडियंस ने नहीं पसंद किया और ये एक्टर की करियर की बड़ी फ्लॉप बनी। IMDB पर फिल्म को 3.8 की रेटिंग मिली हुई है।
