1/8हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से कमाल करने वाली इस एक्ट्रेस के जन्म पर खुद उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी माता-पिता को बधाई देने हॉस्पिटल पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने बताया उनके पेरेंट्स की शादी की डेट पूर्व प्रधानमंत्री ने तय की थी।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फिल्म एक्टर्स के साथ भी अच्छे संबंध रहे हैं। लेकिन ये बात उस समय की है जब देश की ये एक्ट्रेस पैदा ही हुई थी। इंदिरा गांधी उस समय प्रधानमंत्री के पद को संभाल रही थीं और अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकाल पर बधाई देने हॉस्पिटल पहुंची थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया था। इसके बाद सनी देओल के साथ ‘गदर’, बॉबी देओल के साथ ‘हमराज’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपना नाम बनाया।

अब एक्ट्रेस अपनी लक्ज़री लाइफ और महंगे बैग्स कलेक्शन के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। कम ही लोग जानते हैं कि वो बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं। रजनी पटेल एक पॉलिटिशियन थे। यहां तक कि अमीषा के माता-पिता की शादी भी उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने फिक्स की थी।

इस बारे में खुद उन्होंने हाल में रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बताया था। उन्होंने कहा था कि मिसेज इंदिरा गांधी ने उनकी मां-पापा की शादी का दिन फिक्स किया था। उस समय वो देश की प्रधानमंत्री थीं।

अमीषा अपने इस पॉडकास्ट में कहती हैं ‘मेरे दादा जी बैरिस्टर रजनी पटेल जी ने इंदिरा गांधी जी से पूछा था इंदिरा तुम कब फ्री हो?उन्होंने कहा रजनी मैं 4 जुलाई को फ्री हूं।” फिर इसी दिन अमीषा के पेरेंट्स की शादी मुंबई के ताजमहल पैलेस में हुई।

अमीषा ने बताया शादी के बाद जब जब 9 जून 1975 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका जन्म हुआ तो सबसे पहले बधाई देने और बेबी अमीषा को देखने उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हॉस्पिटल आई थीं।

अमीषा ने बताया कि वो बचपन से ही दिलीप कुमार, देव आनंद, मशहूर पेंटर MF हुसैन जैसे कलाकारों के बीच पली बढ़ी हैं। उन्होंने सेलेब्रिटी लाइफ बचपन से ही देखी है। यहां तक कि जब वो 13 साल की थी तब ही उन्हें फिल्मों में लॉन्च किए जाने की बातें होती थीं।
