first Hindi horror film made Lata Mangeshkar a star, people study this film even today पहली हिंदी हॉरर फिल्म जिसने लता मंगेशकर को एक गाने की वजह से स्टार बना दिया, 76 साल बाद भी होती है रिसर्च
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनपहली हिंदी हॉरर फिल्म जिसने लता मंगेशकर को एक गाने की वजह से स्टार बना दिया, 76 साल बाद भी होती है रिसर्च

पहली हिंदी हॉरर फिल्म जिसने लता मंगेशकर को एक गाने की वजह से स्टार बना दिया, 76 साल बाद भी होती है रिसर्च

आज कल हॉरर फिल्मों को पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पहली हिंदी हॉरर फिल्म कौनसी थी जिसने लता मंगेशकर को स्टार सिंगर बना दिया था। इस फिल्म को आज भी स्टडी किया जाता है। एक महिला भूतनी और उसके प्यार की कहानी और म्यूजिक तो जैसे आज भी रूह कंपा देता है। 

Usha ShrivasWed, 10 Sep 2025 07:46 PM
1/8

पहली हॉरर फिल्म

आजाद भारत के बाद कई शानदार हिंदी फिल्में बन रही थीं। इस लिस्ट पहली हॉरर फिल्म भी शामिल थी जो 1949 में रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक इतना डरावना था कि आज भी फिल्म पर स्टडी की जाती है।

2/8

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो 1949 में आई अशोक कुमार और मधुबाला की फिल्म महल थी। उस समय मधुबाला की उम्र सिर्फ 16 साल थी और अशोक कुमार 38 के थे। खास बात ये है कि इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले कमाल अमरोही की उम्र सिर्फ 26 साल थी। इस छोटी उम्र में उन्होंने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म को डायरेक्ट किया था।

3/8

मधुबाला

महल कमाल अमरोही के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए पहले उस समय की सुपरस्टार सुरैया के नाम का विचार किया गया था। लेकिन कमाल अमरोही सिर्फ मधुबाला को कास्ट करना चाहते थे।

4/8

मालिक से प्यार

फिल्म की कहानी एक ऐसी भूतनी की थी जो अपने महल में रहने आए नए मालिक से प्यार करने लगती है। इसकी वजह ये थी कि भूत के पहले प्यार का चेहरा महल के नए मालिक से मिलता था। ये मालिक फिल्म के हीरो अशोक कुमार थे।

5/8

अशोक कुमार के जीवन पर आधारित

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत कहानी और म्यूजिक था। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि कमाल अमरोही ने ये कहानी अशोक कुमार के जीवन में घटित हुई घटना के आधार पर लिखी थी।

6/8

गाना

फिल्म महल का म्यूजिक इतना शानदार था कि सिर्फ एक गाने के लिए उस समय की नई सिंगर लता मंगेशकर स्टार बन गई वो गाना आज भी उतना ही डरावना लगता है। गाने के बोल थे ‘आएगा, आएगा, आने वाला, आएगा’।

7/8

म्यूजिक कंपोजर

फिल्म के सभी गीत जय नक्ष ने लिखे और खेमचंद प्रकाश ने म्यूजिक कंपोज़ किया था। फिल्म का म्यूजिक आज भी हिट है।

8/8

76 साल से अधिक समय

इस फिल्म को रिलीज हुई 76 साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन आज भी इस फिल्म को लेकर स्टडी की जाती है। फिल्म की कमाई की बात करें तो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी महल।