1/7रामसे ब्रदर्स डाक बंगला, पुरानी हवेली, पुराना मंदिर जैसी कई हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म वीराना साल 1988 में रिलीज हुई थी और इसे आज भी इसकी खूबसूरत हिरोइन जैस्मिन धुन्ना के लिए जाना जाता है। लोग फिल्मों को अलग-अलग वजहों से याद करते हैं। हालांकि कम लोग जानते हैं कि इस मूवी की कहानी हकीकत से इंस्पायर्ड थी।

वीराना फिल्म एक खूबसूरत लड़की की कहानी है जिसमें एक मिस्टीरियस लड़की दिखाई जाती है। उस पर एक आत्मा का कब्जा होता है जो मर्दों को रिझाकर उनसे सेक्शुअल रिलेशन बनाती है और खून पीती है। इसमें लीड रोल जैस्मिन धुन्ना ने निभाया है।

फिल्म प्रोड्यूसर एफयू रामसे की पोती अलीशा ने अपनी किताब Ghosts in Our Backyard: The Ramsays' Real Life Encounters with the Supernatural में वीराना फिल्म बनने की कहानी लिखी है।

किताब में अलीशा ने लिखा है कि साल 1983 में श्याम रामसे पुराना मंदिर की शूटिंग खत्म करके महाबलेश्वर से मुंबई लौट रहे थे। रास्ते में एक महिला ने उनसे लिफ्ट ली।

किताब में लिखा है कि वो महिला काफी अट्रैक्टिव थी लेकिन उसमें कुछ अजीब था। वह मिस्टीरियस लग रही थी।

जब श्याम रामसे ने उससे बात करने की कोशिश की तो लगा कि कुछ गड़बड़ है। अलीशा ने लिखा है कि उस महिला के पैर भी घूमे हुए (उलटे) थे और वह एक कब्रिस्तान पर उतर गई।

श्याम रामसे यह देखकर स्पीड पकड़कर वहां से निकल लिए। बाद में उन्होंने वीराना फिल्म एक मिस्टीरियस महिला पर बनाई जो की बहुत खूबसूरत थी।
