1/8इंडियन फिल्म एक्टर्स की शादी के चर्चे सालों तक होते हैं। तस्वीरें, ब्राइडल और ग्रूम लुक की तारीफें, दूसरे एक्टर्स से तुलना आम बात है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की तस्वीरों को उनके फैंस आज तक नहीं भूल पाए होंगे। कियारा अडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक दूसरे को नमस्ते करने वाला वेडिंग सीन तो जैसे अब हर कपल के लिए जरूरी पोज हो गया है। लेकिन क्या आपको इनके आफ्टर वेडिंग लुक याद हैं? शादी के बाद जब ये सेलेब्स पहली बार नजर आए थे तो उनका लुक कुछ ये था।

परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 में उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी। इस शादी का लुक भी पसंद किया गया था। वहीं शादी के बाद परिणीती इस पिंक टॉप में पहली बार नजर आई थीं। राघव ने वाइट शर्ट कैरी की हुई थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली जा कर शादी की थी।शादी के बाद दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस तरह से नजर आए थे। दीपिका ने बेज सूट सेट के साथ ये लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया हुआ था। एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी और लाल चूड़ा देखा जा सकता है। वहीं रणवीर ने पिंक ओवरकोट के सतह अपना लुक पूरा किया।

विकी कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के पास के एक वेन्यू में शादी की थी। शादी के बाद दोनों कुछ इस अंदाज में पैपराजी से मिलते हुए नजर आए थे। एक्ट्रेस के हाथ में मेहंदी, लाल चूड़ा देखा जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत आकर उदयपुर में ग्रैंड तरीके से शादी की थी। ये शादी दिसंबर 2021 में पूरी हुई। शादी के बाद प्रियंका इस नीले रंग की साड़ी में पहली बार नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को वाइट फ्रेम वाले चश्मे के साथ पूरा किया। प्रियंका और निक ने पैपराजी के समने पोज दिया।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। शादी के बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। ये तस्वीर दिल्ली रिसेप्शन के बाद की है। अनुष्का के गले में मंगलसूत्र देखा जा सकता है।

कियारा अडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। शादी के बाद दोनों पहली बार कुछ इस अंदाज में नजर आए थे। कियारा ने पीले रंग का सूट पहना हुआ था। सिद्धार्थ के साथ पोज देती आई नजर।

हाल में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की है। शादी के बाद दोनों पहली बार कुछ इस अंदाज में नजर आए। शादी के बाद रश्मिका इस लाल सूट में पोज देती नजर आई। पैपराजी को खूब प्यार दिया।
